होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 से जुड़े विराज राजे, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

Viacom18 से जुड़े विराज राजे, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

‘कलर्स मराठी‘ से पहले विराज राजे ‘डिज्नी+स्टार इंडिया‘,‘रिलायंस-बिग प्रॉडक्शन‘ और बतौर फ्रीलॉन्स फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘वायकॉम18’ ने विराज राजे (Viraj Raje) को ‘कलर्स मराठी‘ चैनल के प्रोग्रामिंग हेड के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। वह चैनल की कंटेंट स्ट्रैटेजी और क्रिएटिव फ्रेमवर्क के लिए जिम्मेदार होंगे।

राजे के पास मराठी टेलीविजन और फिल्मों में क्रिएटिव टीमों का नेतृत्व करने के साथ इंडस्ट्री में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ‘कलर्स मराठी‘ से पहले विराज राजे ‘डिज्नी+स्टार इंडिया‘,‘रिलायंस-बिग प्रॉडक्शन‘ और बतौर फ्रीलॉन्स फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

विराज राजे की नियुक्ति का स्वागत करते हुए ‘वायकॉम18’ के रीजनल एंटरटेनमेंट हेड (कन्नड़ और मराठी क्लस्टर्स) रवीश कुमार का कहना है, ‘विराज को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काफी अनुभव है और वह मराठी व्युअर्स की नब्ज को अच्छे से पहचानते हैं। ऐसे में अपने दर्शकों के चेहरे पर खुशी लाने और चैनल को आगे बढ़ाने में हमें उनके अनुभवों का काफी लाभ मिलेगा।’

वहीं, इस बारे में विराज का कहना है, ‘कंटेंट निर्माताओं को व्युअर्स की रुचि को पहचानते हुए कंटेंट में विविधता और संतुलन लाने की जरूरत है। मैं कलर्स मराठी के साथ अपना सफर शुरू करने को लेकर काफी रोमांचित हूं।’

बता दें कि अपने अब तक के करियर में विराज को तमाम प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार और फीचर फिल्म श्यामचे वाडिल (Shyamche Vadil) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार आदि शामिल हैं।


टैग्स वायकॉम18 कलर्स मराठी विराज राजे
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago