होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18 से जुड़ीं मंजीत सचदेव, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
वायकॉम18 से जुड़ीं मंजीत सचदेव, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
वायकॉम18 को जॉइन करने से पहले मंजीत सचदेव मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ब्रैंड्स की कंटेंट स्ट्रैटेजी संभाल चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अपनी क्रिएटिव टीम को मजबूती देने और बेहतरीन कंटेंट स्ट्रैटेजी बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 'वायकॉम18' (Viacom18) ने मंजीत सचदेव को अपने प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड ब्रैंड्स ‘वूट’ (Voot) और ‘वूट सेलेक्ट’ (Voot Select) का हेड (कंटेंट) नियुक्त किया है।
बता दें कि मंजीत सचदेव को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। 'वायकॉम18' को जॉइन करने से पहले वह मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ‘AltBalaji’ और ‘Sony Entertainment’ जैसे कई बड़े ब्रैंड्स के साथ काम कर चुकी हैं। अपनी नई भूमिका में वह 'वायकॉम18' के सीओओ (डिजिटल वेंचर) गौरव रक्षित के साथ मिलकर काम करेंगी।
मंजीत सचदेव की नियुक्ति के बारे में गौरव रक्षित का कहना है, ‘इस प्लेटफॉर्म पर मंजीत के आने से मैं बहुत खुश हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि संस्थान को उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।’
टैग्स वायकॉम18 वूट मंजीत सचदेव वूट सेलेक्ट