होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एस्सेल ग्रुप के बाद राजेश सेठी ने पकड़ी नई राह, मिली बड़ी जिम्मेदारी

एस्सेल ग्रुप के बाद राजेश सेठी ने पकड़ी नई राह, मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व में सिटी नेटवर्क्स, जी एंटरटेनमेंट और टेन स्पोर्ट्स में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं राजेश सेठी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने दिग्गज मीडिया एग्जिक्यूटिव राजेश सेठी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ‘एनबीए इंडिया’ का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। सेठी को लीडरशिप रोल में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘एनबीए’ के साथ वह अपनी पारी 12 सितंबर यानी आज से शुरू करेंगे। अपनी इस भूमिका में वह एनबीए के डिप्टी कमिश्नर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मार्क टेटम को रिपोर्ट करेंगे। एनबीए इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सेठी भारत में एसोसिएशन के बास्केटबॉल और बिजनेस संबंधी कार्यों की देखरेख करेंगे। इस कार्य में रीजन की सीनियर लीडरशिप टीम उन्हें सपोर्ट करेगी। 

बता दें कि इससे पहले सेठी ‘एस्सेल’ समूह के साथ जुड़े हुए थे। यहां रहते हुए उन्होंने ‘सिटी नेटवर्क्स’, ‘जी एंटरटेनमेंट’ और ‘टेन स्पोर्ट्स’ में कई बड़ी भूमिकाओं को निभाया। वर्ष 2017 से वह सिटी नेवर्क्स में चीफ बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर की भूमिका निभा रहे थे। ‘सिटी नेटवर्क्स’ से पहले वह ‘जी एंटरटेनमेंट’ में सीईओ (डिस्ट्रीब्यूशन और स्पोर्ट्स बिजनेस) के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स चैनल ‘टेन स्पोर्ट्स’ में भी सीईओ की भूमिका निभा चुके हैं। पूर्व में राजेश सेठी ‘Allianz Global’  में साउथ ईस्ट एशिया के सीईओ और रीजन डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘जनरल इलेक्ट्रिक’ और ‘टाटा मोटर्स’ में भी अहम पद पर रह चुके हैं।

इस बारे में टेटम का कहना है, ‘राजेश को मीडिया और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव है। उनकी लीडरशिप और मैनेजमेंट संबंधी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें यह कमान सौपी गई है। राजेश सेठी के हमारे साथ जुड़ने से नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन को काफी मदद मिलेगी और वह इंडिया में इसे काफी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’

अपनी नई भूमिका के बारे में सेठी का कहना है, ‘एनबीए से जुड़कर मैं काफी रोमांचित हूं। इसने काफी बेहतर तरीके से भारत में अपनी मौजूदगी को विस्तार देने का काम किया है। अपने सभी पार्टनर्स और साथियों के साथ मिलकर हम इसे और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।’ राजेश सेठी ने बेंगलूर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में भारतीय विद्या भवन से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा करने के साथ ही ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन से प्रोफेशनल डिप्लोमा भी लिया है।  

राजेश सेठी के बारे में ‘ट्रस्ट लीगल’ (Trust Legal) के मैनेजिंग पार्टनर सुधीर मिश्रा का कहना है, ‘राजेश में कमाल की नेतृत्व क्षमता है। वह काफी अच्छे बिजनेस लीडर हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। एबीए को भारत में विस्तार देने के लिए उनके पास विजन है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपनी इस मुहिम में सफल होंगे।’


टैग्स एनबीए जी एंटरटेनमेंट नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन मार्क टेटम सिटी नेटवर्क्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago