होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्तराखंड के CM ने पत्रकारों को किया फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित, दिए टीकाकरण के निर्देश

उत्तराखंड के CM ने पत्रकारों को किया फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित, दिए टीकाकरण के निर्देश

उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में रफ्तार पकड़ ली है। एक समय एक्टिव केसों की संख्या एक लाख के करीब हो गई थी और ऐसा लग रहा था कि कोरोना अब काबू में आ रहा है लेकिन अचानक से केस फिर से बढ़ने लगे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में मरने वालों में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी तो हैं ही इसके साथ ही वे लोग भी हैं जो दुनिया तक इससे जुड़ी खबरें जान जोखिम में डालकर लाते हैं, यानि पत्रकार। लिहाजा, उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित करते हुए बिना आयु प्रतिबंध के उन्हें मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन देने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकारों ने फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े कार्यों में सहयोग दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह कोरोना वैक्सीनेशन करवाने की व्यवस्था की जाए। 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जिले में केंद्र चिन्हित किए जाएं। जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना टीकाकरण करा सकें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र भेजा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुंभ मेले की कवरेज करने वाले पत्रकारों का 31 मार्च को नगर निगम सभागार में टीकाकरण किया गया था। 

टैग्स पत्रकार कोरोना वायरस फ्रंटलाइन वर्कर्स उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना वैक्सीनेशन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago

बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago