होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्तराखंड CM ने पत्रकारों की सहायता के लिए कई प्रस्तावों को दी हरी झंडी
उत्तराखंड CM ने पत्रकारों की सहायता के लिए कई प्रस्तावों को दी हरी झंडी
पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को उत्तराखंड सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को उत्तराखंड सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।
बता दें कि इस साल 29 अप्रैल को समिति की बैठक में उत्तराखंड के संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिये पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर समिति द्वारा मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को कुल 45 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, जिसमें प्रत्येक आश्रित परिवार को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब अनुमोदन दिया है। यानी अब प्रदेश के नौ मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।
इसके अलावा गंभीर एवं असाध्य रोग से ग्रस्त पत्रकारों के चिकित्सा उपचार के लिये 05 पत्रकारों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रुपए की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। तीन प्रकरणों पर पेंशन के लिए भी अनुमोदन मिला है, जबकि 06 प्रकरणों को अपूर्ण पाया गया है, जिनके सबंध में दोबारा से अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिए जाने का सुझाव दिया गया है। अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
टैग्स पत्रकार मुख्यमंत्री पेंशन उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी