होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने खिलाफ छपी खबर से बिफरे राष्ट्रपति, कंपनी से कहा- रिपोर्टर को निकाल दो

अपने खिलाफ छपी खबर से बिफरे राष्ट्रपति, कंपनी से कहा- रिपोर्टर को निकाल दो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया से नाराजगी जगजाहिर है। मीडिया के प्रति एक बार फिर उनकी नाराजगी सामने आई है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से अपनी राष्ट्रीय संवाददाता को निकालने के लिए कहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया से नाराजगी जगजाहिर है। मीडिया के प्रति एक बार फिर उनकी नाराजगी सामने आई है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से अपनी राष्ट्रीय संवाददाता को निकालने के लिए कहा है, क्योंकि संवाददाता ने दावा किया था कि ट्रंप ने सेना की निंदा की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद खुद को सैन्य कार्यक्रम से अलग कर लिया था।

अटलांटिक पत्रिका की रिपोर्ट के बाद ट्रंप आग बबूला हो गए, दरअसल रिपोर्ट में कहा था गया कि 2018 में फ्रांस की यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी सैन्य कब्रिस्तान जाने और द्वितीय विश्व में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने से मना कर दिया था। हालांकि ट्रंप की उस यात्रा के स्थगित होने का कारण खराब मौसम बताया गया था।

फॉक्स न्यूज की संवाददाता जेनिफर ग्रिफिन ने दावा किया कि दो पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे पुष्टि की थी कि पेरिस की यात्रा के वक्त आइजेन-मार्ने कब्रिस्तान में ट्रंप युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धाजलि देने नहीं जाना चाहते थे। हालांकि मौसम खराब नहीं था जैसा कि कहा गया था। एक अधिकारी ने उनसे यह भी बताया कि ट्रम्प ने सेना को बदनाम करने के लिए खराब शब्द का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने वियतनाम युद्ध को फिजूल बताया और उसमें जाने वाले सैनिकों को भी। जब राष्ट्रपति ट्रंप ने वियतनाम युद्ध के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा, 'यह एक मूर्खतापूर्ण युद्ध था। सूत्रों ने कहा, ‘ट्रंप समझ नहीं सकते कि कोई अपने देश के लिए क्यों मरेगा, वे इसके लायक नहीं।’

मामले के बाद भड़के ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जेनिफर ग्रिफिन को इस तरह की रिपोर्टिंग के लिए निकाल देना चाहिए। कभी भी हमारे पास कमेंट के लिए न आएं। ट्रम्प ने अपना बचाव करते हुए इस खबर को फर्जी बताया।

शनिवार को इसके फ्रंट पेज पर स्टोरी सुर्खियों में थी। फॉक्स में ग्रिफिन के कई सहयोगियों ने रिपब्लिकन कांग्रेस के अध्यक्ष एडम किंजिंगर के साथ सार्वजनिक रूप से ट्विटर पर उनका बचाव किया है, जिन्होंने उन्हें निष्पक्ष और निडर कहा है।

‘द अटलांटिक’ ने अपनी रिपोर्ट को छापने से ठीक पहले मिलिट्री टाइम्स के एक सर्वेक्षण और सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर वेटरन्स एंड मिलिट्री फैमिलीज के एक सर्वेक्षण में पाया था कि एक्टिव ड्यूटी पर्सनल के सिर्फ 37.4 प्रतिशत लोग ट्रम्प की राष्ट्रपति चुनाव में वापसी का समर्थन करते हैं, जबकि 43.1 फीसदी लोग जो बाइडेन को राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं।


टैग्स मीडिया डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फॉक्स न्यूज
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago