होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में गोली लगने से अमेरिकी पत्रकार की मौत

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में गोली लगने से अमेरिकी पत्रकार की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों की ओर से भारी गोलाबारी जारी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने पत्रकार की मौत के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों की ओर से भारी गोलाबारी जारी है। इस बीच युद्ध के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित उपनगर इरपिन में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times) के पूर्व पत्रकार और फिलहाल फ्रीलांस जर्नलिस्ट ब्रेंट रेनॉड (Brent Renaud) की गोली लगने से मौत हो गई है।

कीव की स्थानीय पुलिस के मुताबिक, करीब 51 वर्षीय रेनॉड इरपिन में काम कर रहे थे, तभी वह सेना की गोलियों का शिकार हो गए। उनके गले में गोली लगी थी। इस गोलीबारी में रेनॉड का साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल है। बताया जाता है कि जिस समय रेनॉड को गोली लगी, वह यूक्रेन में सीमा पार करने वाले शरणार्थियों का फिल्मांकन कर रहे थे।

रेनॉड के पास से अमेरिकी पासपोर्ट और 'न्यूयॉर्क टाइम्स' का एक पुराना पहचान पत्र मिला है। यूक्रेनी अधिकारियों ने रेनॉड की मौत के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनॉड एक अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर भी थे और उन्होंने NBC व न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कई अमेरिकी मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी थीं।

बाद में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी बयान जारी कर ब्रेंट रेनॉड के अखबार के साथ काम करने की पुष्टि की। हालांकि वह यूक्रेन में अखबार की तरफ से नहीं भेजे गए थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने स्टेटमेंट में लिखा,’ब्रेंट रेनॉड के निधन के बारे में सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। ब्रेंट एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता थे जिन्होंने वर्षों से द न्यूयॉर्क टाइम्स को अपना योगदान दिया था। हालांकि उन्होंने अतीत में (2015 में) टाइम्स में योगदान दिया था। वे यूक्रेन में द टाइम्स में किसी भी डेस्क के लिए असाइनमेंट पर नहीं थे। टाइम्स के लिए काम करने की शुरुआती खबरें प्रसारित हुईं क्योंकि उन्होंने टाइम्स प्रेस बैज पहना हुआ था जो कई साल पहले एक असाइनमेंट के लिए जारी किया गया था।’

अमेरिकी पत्रकार की मौत पूरी दुनिया में चर्चा बन चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सलीवान ने कहा है कि अगर सच में एक अमेरिकी पत्रकार की मौत हुई है तो यह एक भयावह घटना है। यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी सेना की निर्दयता का एक और उदाहरण है। उन्होंने स्कूलों, मस्जिदों, अस्पतालों और पत्रकारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।


टैग्स अमेरिकी पत्रकार पत्रकार की मौत यूक्रेन द न्यूयार्क टाइम्स वीडियो जर्नलिस्ट
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

9 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago