होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कानपुर हिंसा मामले में पत्रकार के खिलाफ FIR, लगा यह आरोप
कानपुर हिंसा मामले में पत्रकार के खिलाफ FIR, लगा यह आरोप
पत्रकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने यूपी पुलिस द्वारा पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खत्म करने की मांग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहुभाषी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मिल्लत टाइम्स’ (Millat Times) के चीफ एडिटर शम्स तबरेज कासमी (ShamsTabrez Qasmi) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तबरेज पर आरोप है कि उन्होंने कानपुर में सांप्रदायिक दंगों को दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
शम्स तबरेज ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदर्शन के दौरान कानुपर मे हिंसा भड़की। पथराव की घटना से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। वीडियो में आपको पुलिस के साथ एक पक्ष दिख रहा है, जो पुलिस की मौजूदगी में पत्थर चला रहा है। कार्रावाई होगी?
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदर्शन के दौरान कानुपर मे हिंसा भड़की है। दोनों पक्षों मे पथराव की घटना से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। वीडियो में आपको पुलिस के साथ एक पक्ष दिख रहा है, जो पुलिस की मौजूदगी में पत्थर चला रहा है। कार्रावाई होगी? pic.twitter.com/TEo4xMErSc
— Shams Tabrez Qasmi (@ShamsTabrezQ) June 3, 2022
कानपुर पुलिस ने ट्वीट के आधार पर भड़काऊ और फर्जी खबरें फैलाने के मामले में उन पर आईटी अधिनियम समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
वहीं, अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद शम्स ने एक ट्वीट में इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है, ‘पुलिस मुझे डराने की कोशिश कर रही है लेकिन मैं ईमानदारी से अपना काम करता रहूंगा।‘
यूपी पुलिस ने कानपुर हिंसा की वीडियो शेयर करने पर मेरे खिलाफ FIR दर्ज किया है। गोदी मीडिया की वन साइडेड रिपोर्ट के खिलाफ़ एक वीडियो पोस्ट करके मैं ने बताया था कि यह लोग भी पत्थर फेंक रहे हैं जिस को क्यों नहीं दिखाया जा रहा है। पुलिस मुझे डराने की कोशिश कर रही है लेकिन pic.twitter.com/fpK5v2V85t
— Shams Tabrez Qasmi (@ShamsTabrezQ) June 6, 2022
दूसरी तरफ, ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने यूपी पुलिस द्वारा शम्स तबरेज के खिलाफ दर्ज एफआईआर को ख़त्म करने की मांग की है। इस बारे में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘तबरेज कासमी पर हुई एफआईआर से हम निराश हैं। हम उनके खिलाफ हुई एफआईआर को खत्म करने की मांग करते हैं।’
The Press Club of India is concerned and dismayed over an FIR filed against Shams Tabrez Qasmi (@ShamsTabrezQ), editor of Millat Times by the UP Police over a tweet. We demand withdrawal of FIR against the journalist. https://t.co/behA3ohiGM
— Press Club of India (@PCITweets) June 6, 2022
टैग्स यूपी पुलिस कानपुर हिंसा शम्स तबरेज मिल्लत टाइम्स