होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
उप्र की योगी सरकार ने इन दो पत्रकारों को बनाया सूचना सलाहकार
उप्र की योगी सरकार ने इन दो पत्रकारों को बनाया सूचना सलाहकार
एक के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का जिम्मा होगा, वहीं दूसरे संभालेंगे प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो
6 years ago
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी और लखनऊ के पत्रकार रहीस सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूचना विभाग में सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। शलभमणि त्रिपाठी के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का जिम्मा होगा, वहीं रहीस सिंह प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें शलभमणि त्रिपाठी ने वर्ष 2016 में पत्रकारिता छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। इससे पहले वे देश के बड़े न्यूज चैनल आईबीएन7 के लखनऊ ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। बीजेपी जॉइन करने के बाद उन्हें पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। वहीं रहीस सिंह लखनऊ की पत्रकारिता का जाना-माना नाम हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वे कर्मयोगी संन्यासी योगी आदित्यनाथ के नाम से एक किताब लिखकर भी चर्चा में आए थे।
टैग्स
सूचना सलाहकार
शलभमणि त्रिपाठी
रहीस सिंह
योगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार