होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उन्मेष दीक्षित को बनाया इस कमेटी का चेयरमैन
अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उन्मेष दीक्षित को बनाया इस कमेटी का चेयरमैन
अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन’ की स्थापना भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई ने वर्ष 1956 में की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
’अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन’ (AMA) ने उन्मेष दीक्षित (Unmesh Dixit) को पब्लिक रिलेशंस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
‘अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन’ की स्थापना भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई ने वर्ष 1956 में की थी। यह एसोसिएशन विभिन्न लेक्चर्स, प्रबंधन विकास कार्यक्रमों, इंडस्ट्री विजिट्स और विभिन्न पब्लिकेशंस के माध्यम से अहमदाबाद, गुजरात में प्रोफेशनल्स के लिए एक सक्रिय और नियमित मंच प्रदान कर रही है।
उन्मेष बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और वर्ष 2000 से पब्लिक रिलेशंस प्रोफेशनल्स और मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व में वह ‘पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया’ में नेशनल वाइस प्रेजिडेंट (वेस्ट) और ‘गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ की फिल्म, एंटरटेनमेंट, मीडिया और इवेंट्स कमेटी में मेंबर रह चुके हैं।
इसके अलावा वह विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पब्लिक रिलेशंस और मास कम्युनिकेशन कॉलेजों से जुड़े रहे हैं।
टैग्स अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन एएमए उन्मेष दीक्षित पब्लिक रिलेशंस कमेटी जनसंपर्क समिति