होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / '2014 के बाद असम में ऐसे लोकतंत्र का उदय हुआ, जिसने अखबारों के शीर्षक बदल दिए'

'2014 के बाद असम में ऐसे लोकतंत्र का उदय हुआ, जिसने अखबारों के शीर्षक बदल दिए'

असम में पत्रकारिता के 175 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआईएमसी में सेमिनार का आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

'जब भारत आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तब असम की पत्रकारिता 175 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। आज से 25 वर्ष बाद जब भारत आजादी की 100वीं सालगिरह मना रहा होगा, तब असम की पत्रकारिता 200 वर्ष पूर्ण कर रही होगी। मेरा मानना है कि उस वक्त के न्यू इंडिया में न्यू असम की पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।' यह विचार केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा ‘असम में पत्रकारिता के 175 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार में व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, असम राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त समुद्रगुप्त कश्यप, ‘द असम ट्रिब्यून’ के कार्यकारी संपादक प्रशांत ज्योति बरुआ और ‘दैनिक पूर्वांचल प्रहरी’ के कार्यकारी संपादक वशिष्ठ नारायण पांडेय ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की पत्रकारिता की एक समृद्ध परंपरा है। असम में पत्रकारिता का इतिहास भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ा हुआ है। 1970 के आसपास असम की पत्रकारिता सामाजिक विषयों के लिए समर्पित थी, लेकिन इसके बाद मीडिया ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद असम में एक ऐसे लोकतंत्र का उदय हुआ है, जिसने अखबारों के शीर्षक बदल दिए हैं। जहां पहले आतंकवाद और भ्रष्टाचार पत्रकारिता के विषय हुआ करते थे, वहीं अब सुशासन और समृद्धि अखबारों की सुर्खियों बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था के उत्थान में असम का महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ. सिंह ने कहा कि असम की पत्रकारिता को अब अगले 25 वर्षों का लक्ष्य तय करना चाहिए। उसे नए विचारों पर काम करना चाहिए और समाज की समस्याओं का समाधान कर नई उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए।

इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि असम में मीडिया के 175 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर असमिया साहित्य और पत्रकारिता के उन दिग्गजों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने असम में मीडिया की नींव रखी। उन्होंने कहा कि ऐसी महान हस्तियों के कारण ही असम, न सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के प्रहरी के रूप में स्थापित हुआ, बल्कि साहित्य, संस्कृति और आध्यात्म के क्षेत्र में भी उसने अपनी अलग पहचान बनाई।

असम राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त समुद्रगुप्त कश्यप ने कहा कि असम को लोग भूपेन हजारिका के नाम से जानते हैं, लेकिन लोग ये नहीं जानते कि वो देश के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने वर्ष 1949 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जनसंचार में पीएचडी की थी। उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका सिर्फ गीतकार और संगीतकार ही नहीं थे, बल्कि एक कुशल पत्रकार भी थे।

‘दैनिक पूर्वांचल प्रहरी’ के कार्यकारी संपादक वशिष्ठ नारायण पांडेय ने कहा कि एक वक्त था, जब आतंकवाद के खिलाफ रिपोर्टिंग करना असम में जोखिम भरा काम था। इस दौरान कई पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी मीडिया ने सत्य के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज असम की हिंदी पत्रकारिता में स्पर्धा का दौर शुरू हुआ है और इसके कारण पाठकों को उनकी रुचि के अनुसार सामग्री पढ़ने को मिल रही है।

‘द असम ट्रिब्यून’ के कार्यकारी संपादक प्रशांत ज्योति बरुआ ने कहा कि असम में पत्रकारिता की शुरुआत लोगों की समस्याओं को उन्हीं की भाषा में अधिकारियों तक पहुंचाने से हुई। असमिया, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ मीडिया की भूमिका भी बदली है, लेकिन इसका उद्देश्य अब भी वही है।

कार्यक्रम का संचालन आईआईएमसी के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शाश्वती गोस्वामी ने किया। समारोह में संस्थान के समस्त विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।


टैग्स पत्रकार मीडिया असम जितेंद्र दीक्षित डॉ
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago