होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एम्प्लॉयीज की गलती से बैकफुट पर आयी UNI, PTI के आरोपों को माना सही

एम्प्लॉयीज की गलती से बैकफुट पर आयी UNI, PTI के आरोपों को माना सही

दो प्रतिष्ठत न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) और यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया सुर्खियों में हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दो प्रतिष्ठत न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) और यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया सुर्खियों में है। दरअसल, पीटीआई ने यूएनआई पर स्टोरी चुराने का आरोप लगाया हैं।

बता दें कि पीटीआई ने ट्वीट में यूएनआई पर जिस खबर की चोरी का आरोप लगाया, वह लता मंगेशकर के जन्मदिन से जुड़ी हुई खबर थी और 28 सितंबर को यूएनआई की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई थी।

इस मामले में पीटीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘लता मंगेशकर से जुड़ी जो स्टोरी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रकाशित हुई, वह पीटीआई की स्टोरी है।’

पीटीआई ने अपने ट्वीट के साथ आउटलुक की और यूएनआई की खबर को भी साझा किया और ताकि समय व तारीख देखी जा सके। आउटलुक ने लता मंगेशकर के जन्मदिन को लेकर जो खबर प्रकाशित की वह पीटीआई से ली गई है। वही खबर यूएनआई की वेबसाइट पर भी है। आउटलुक पर प्रकाशित खबर मंगलवार दोपहर 2 बजे की है, जबकि यूएनआई की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर का समय शाम करीब 5 बजे का है।

पीटीआई के इस ट्वीट के बाद यूएनआई हरकत में आया और अपने जवाब में कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि पीटीआई यूएनआई का अनुसरण कर रहा है और हमारी खबरों को पढ़ भी रहा है। यूएनआई ने आगे कहा कि इस बीच, जैसे ही हमें पीटीआई ने अपने ट्वीट के जरिए हमारे सैकड़ों एम्प्लॉयीज में से एक के अव्यवसायिक आचरण (unprofessional conduct) के बारे में सचेत किया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया न्यूज एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया कॉपी कंटेंट
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago

बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago