होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FICCI में उदय शंकर का बढ़ा कद, अब मिली ये जिम्मेदारी
FICCI में उदय शंकर का बढ़ा कद, अब मिली ये जिम्मेदारी
‘अपोलो हॉस्पिटल्स’ ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता रेड्डी को प्रेजिडेंट और ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ के चेयरमैन संजीव मेहता को वाइस प्रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company Asia Pacific) के प्रेजिडेंट उदय शंकर को ‘भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ’ (FICCI) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। वह फिक्की की मीडिया और एंटरटेनमेंट कमेटी के चेयरमैन भी हैं। बता दें कि वॉल्ट डिज्नी के साथ जुड़ने से पहले वह ‘21सेंचुरी फॉक्स’ (21st Century Fox), एशिया के चेयरमैन और सीईओ भी रह चुके हैं।
उदय शंकर ने ‘फिक्की’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट दिसंबर 2018 में जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों में काफी योगदान दिया। उन्होंने सेल्फ रेगुलेशन और डिजिटाइजेशन समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व भी किया है, जिससे इंडस्ट्री में काफी सुधार हुआ है।
उदय शंकर ने टेलिविजन न्यूज सेक्टर में भी कई पहलों की कमान संभाली है। वह ‘स्टार न्यूज’ के सीईओ भी रह चुके हैं। ‘आजतक’ और ‘हेडलाइंस टुडे’ की लॉन्चिंग में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उदय शंकर की नियुक्ति के अलावा फिक्की ने ‘अपोलो हॉस्पिटल्स’ ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता रेड्डी को प्रेजिडेंट और ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ के चेयरमैन संजीव मेहता को वाइस प्रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया है।
Dr Sangita Reddy takes over as President of @ficci_india; Mr Uday Shankar elevated as Senior Vice President and Mr Sanjiv Mehta joins FICCI leadership as Vice President. pic.twitter.com/6VkSwpNtgu
— FICCI (@ficci_india) December 23, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स उदय शंकर फिक्की एचयूएल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड अपॉइंटमेंट्स संजीव मेहता संगीता रेड्डी