होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे उदय शंकर: आप हैं प्रेरणा, परिवर्तन और परिपक्व नेतृत्व का प्रतीक

हैप्पी बर्थडे उदय शंकर: आप हैं प्रेरणा, परिवर्तन और परिपक्व नेतृत्व का प्रतीक

उदय शंकर का नाम भारतीय मीडिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं। JioStar के वाइस चेयरमैन और भारत के सबसे प्रभावशाली मीडिया नेतृत्वकर्ताओं में शुमार, शंकर 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

उदय शंकर का नाम भारतीय मीडिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं। JioStar के वाइस चेयरमैन और भारत के सबसे प्रभावशाली मीडिया नेतृत्वकर्ताओं में शुमार, शंकर 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि उनके आधिकारिक दस्तावेजों में यह तारीख 16 सितंबर दर्ज है।

पिछले तीन दशकों में उन्होंने न केवल भारतीय मीडिया के बदलाव को करीब से देखा है, बल्कि उसका सक्रिय नेतृत्व भी किया है। न्यूजरूम खड़े करने से लेकर अरबों डॉलर के डिजिटल दांव लगाने तक, उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत में कंटेंट देखने, समझने और उससे जुड़ने के पूरे अनुभव को नए मायनों में परिभाषित किया है।

उदय शंकर ने अपने करियर की शुरुआत जी में न्यूज प्रड्यूसर के तौर पर की थी और फिर SAB टेलीविजन (करेंट अफेयर्स), होम टीवी, सहारा समय, आज तक और स्टार न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से होते हुए आगे बढ़े। स्टार न्यूज में वे सीईओ बने और फिर 2007 में उन्होंने Star India की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में Star India एक ₹1,600 करोड़ के नेटवर्क से ₹18,000 करोड़ की मीडिया दिग्गज कंपनी बन गया। एक दौर ऐसा भी आया जब Star India (बाद में Disney India) ₹6,000 करोड़ तक का लाभ अर्जित कर रही थी।

मीडिया उद्योग पर Google और Meta जैसे वैश्विक दिग्गजों का दबदबा बढ़ रहा था, लेकिन उदय शंकर की रणनीतिक दृष्टि, स्केल की समझ, कंटेंट की गहराई, संपादकीय सूझबूझ और साहसी निर्णयों ने लगातार नए मानक स्थापित किए।

उनके सबसे साहसी और परिवर्तनकारी निर्णयों में से एक था- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैश्विक ब्रॉडकास्ट और डिजिटल अधिकारों को ₹16,347 करोड़ में खरीदना। उस समय इस दांव को लेकर कई सवाल उठे, लेकिन बाद में यह कदम भारतीय खेल प्रसारण के इतिहास में एक मील का पत्थर बन गया। क्रिकेट को पेश करने, देखने और उससे कमाई करने का ढांचा ही बदल गया और IPL भारत की सबसे मूल्यवान खेल संपत्ति बन गई।

उदय शंकर के नेतृत्व में Star ने Hotstar की शुरुआत की, जो बाद में Disney+ Hotstar बना और भारत के OTT क्षेत्र की परिभाषा बदल दी। आज यह प्लेटफॉर्म JioHotstar के नाम से Reliance-Disney संयुक्त उद्यम का हिस्सा है।

2017 में वे 21st Century Fox Asia के प्रेसिडेंट बने और 2018 में Fox के Disney में विलय के बाद The Walt Disney Company Asia Pacific के प्रमुख बने। उन्होंने स्टार और डिज्नी के एशिया संचालन को एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई।

Disney से 2020 में विदा लेने के बाद 2022 में उन्होंने जेम्स मर्डोक के साथ मिलकर Bodhi Tree की स्थापना की- एक टेक-समर्थित हाई-ग्रोथ क्षेत्रों पर केंद्रित निवेश मंच। इसके तहत उन्होंने रिलायंस और Viacom18 के साथ साझेदारी की और ₹13,500 करोड़ (लगभग $1.78 बिलियन) के निवेश का वादा किया। इसके बाद वे Viacom18 के बोर्ड में शामिल हुए।

फरवरी 2024 में जब रिलायंस, Viacom18 और Disney ने अपने मीडिया संचालन के विलय की घोषणा की, तो JioStar का गठन हुआ, जिसमें Star India और Viacom18 एकसाथ आए। इस नए संयुक्त उद्यम में उदय शंकर को वाइस चेयरमैन बनाया गया, जो उनके लिए Star ब्रैंंड की एक प्रभावशाली वापसी का प्रतीक था।

बोर्डरूम से परे, उदय शंकर की सबसे बड़ी ताकत रही है- दर्शकों की गहरी समझ, कंटेंट और टेक्नोलॉजी पर उनके साहसिक दांव, और मीडिया के भविष्य को देखने की उनकी दृष्टि। इंडस्ट्री का मानना है कि JioStar की शुरुआत के साथ उनका अगला अध्याय शुरू हो चुका है और वो भारत की मीडिया यात्रा में फिर से केंद्रीय भूमिका में हैं।

उदय शंकर FICCI (फिक्की) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। हाल के वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री से चुने गए इकलौते शख्स। उनके साथ इस सूची में संगिता रेड्डी, सुभ्रकांत पांडा और ज्योत्सना सूरी जैसे नाम शामिल हैं।

भविष्य की परिकल्पना और उसके अनुरूप रणनीति तैयार करने की उनकी क्षमता लाजवाब रही है। उन्होंने मीडिया में बाहर से प्रतिभाएं लाकर उन्हें विश्वस्तरीय लीडर और उद्यमी में बदला है। उनकी टैलेंट पहचानने की क्षमता उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। साथ ही, वे अपने टीम से उच्चतम स्तर की मेहनत कराने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी पीठ नहीं मोड़ते, नाकामी में भी उनके साथ खड़े रहते हैं।

आज जब जेम्स मर्डोक और मुकेश अंबानी जैसे दो बड़े बिजनेस लीडर उन पर भरोसा करते हैं और उन्हें साझेदार बनाते हैं, तो यह उनके नेतृत्व कौशल और व्यावसायिक दूरदृष्टि का प्रमाण है।

JioStar के जरिए आने वाले वर्षों में जो संपत्ति निर्माण होगा, वही उदय शंकर की सबसे बड़ी विरासत होगी।

उन्हें Impact Person of the Year और Impact Person of the Decade जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, जो मीडिया इंडस्ट्री में असाधारण योगदान के लिए exchange4media समूह द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

उनकी यात्रा ने मीडिया जगत में अनेक लीडर गढ़े हैं।

वर्तमान में वे अपनी पत्नी अनुपमा के साथ मुंबई में रहते हैं, जबकि उनकी बेटी अपूर्वा अपने पति फल्गुन राजू (जो UpGrad के को-फाउंडर हैं) के साथ अमेरिका में रहती हैं।

जैसे सूर्य हर दिन एक नई शुरुआत करता है, वैसे ही उदय शंकर हर पड़ाव पर एक नई ऊंचाई छूते हैं। स्क्रिप्ट तैयार है- उनकाी अगला चैप्टर ब्लॉकबस्टर होने वाला है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago