होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ ने ‘Ullu Digital’ पर लगाए गंभीर आरोप, उठाई जांच की मांग

‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ ने ‘Ullu Digital’ पर लगाए गंभीर आरोप, उठाई जांच की मांग

‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ के फाउंडर और पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने इस बारे में ‘SEBI’ की चेयरपर्सन श्रीमती माधबी पुरी बुच और‘BSE’ चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के नाम एक पत्र लिखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ (एससीएसबीएफ) के फाउंडर और पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म 'उल्लू डिजिटल' (Ullu Digital) के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (SEBI) की चेयरपर्सन श्रीमती माधबी पुरी बुच को एक पत्र लिखा है।

इस पत्र में ‘उल्लू डिजिटल’ पर सुरक्षा कानूनों सहित विभिन्न कानूनों के उल्लंघन और ‘सेबी‘ द्वारा कंपनियों की लिस्टिंग को रेगुलेट करने और पब्लिक ऑफर जारी करने के लिए बनाए गए तमाम नियमों की अनुपालना न करने का आरोप लगाया गया है।

‘SEBI’ की चेयरपर्सन श्रीमती माधबी पुरी बुच के अलावा इस पत्र की एक कॉपी ‘BSE’ चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के नाम भी भेजी गई है। इस पत्र में उदय माहुरकर ने लिखा है,  ‘उल्लू डिजिटल लिमिटेड ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में इसके प्रमोटर्स के खिलाफ आपराधिक मामलों के इतिहास के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी दी है। जबकि इसके प्रमोटर विभु अग्रवाल उल्लू ऐप की महिला एंप्लॉयीज की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपी रहे हैं और उनके खिलाफ महाराष्ट्र में मुंबई के अंबोली थाने में केस भी दर्ज किया गया है।

मेन स्ट्रीम मीडिया की खबरों के मुताबिक अश्लील कंटेंट तैयार करने और प्रसारित करने के आरोपो में विभु अग्रवाल काफी चर्चाओं में रहे हैं और इस तरह के मामलों में उल्लू ऐप समेत इससे जुड़े कई लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज किए गए हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया के अनुसार, महिलाओं के अशोभनीय चित्रण के मामले में उल्लू प्लेटफॉर्म के डायरेक्टर/प्रमोटर्स विभु अग्रवाल और मेघा अग्रवाल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।’

उदय माहुरकर की ओर से भेजी गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि ‘उल्लू डिजिटल ने अपना आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को जो ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं, उनमें सुरक्षा कानूनों सहित विभिन्न कानूनों का उल्लंघन किया गया है और ‘सेबी‘ द्वारा कंपनियों की लिस्टिंग को रेगुलेट करने और पब्लिक ऑफर जारी करने के लिए बनाए गए तमाम नियमों की अनुपालना न करते हुए गलत व भ्रामक जानकारी दी गई है। अपने ड्राफ्ट पेपर में इसके द्वारा यह खुलासा भी नहीं किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की स्वनियामक संस्था ‘Digital Publisher Content Grievances Council (DPCGC) ने उल्लू प्लेटफॉर्म उपलब्ध कंटेंट को लेकर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे कड़ी फटकार लगाई है।

उदय माहुरकर ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया है कि उल्लू ऐप के खिलाफ ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ (एनसीपीसीआर) में भी शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि Google Play Store और Apple दोनों पर आसानी से उपलब्ध उल्लू ऐप बेहद अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन करता है। इसके अलावा सबस्क्रिप्शन मॉडल में केवाईसी जैसी सत्यापन विधियों को भी शामिल नहीं किया गया है। इस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से गूगल (Google) और यूट्यूब (YouTube) को ULLU ऐप के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ‘सेव कल्चर सेव भारत’ संस्था ने ‘Digital Publisher Content Grievances Council’ में भी उल्लू ऐप के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

‘सेबी’ और ‘बीएसई’ के चेयरमैन को भेजी गई अपनी शिकायत में उदय माहुरकर ने उल्लू ऐप के खिलाफ जांच शुरू करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक उल्लू डिजिटल प्लेटफॉर्म को आईपीओ जारी करने से रोकने की मांग की गई है।


टैग्स सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई उदय माहुरकर उल्लू डिजिटल विभु अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago