होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तमाम अहम विषयों से रूबरू करातीं उपेन्द्र राय की इन दो किताबों ने दी 'दस्तक'

तमाम अहम विषयों से रूबरू करातीं उपेन्द्र राय की इन दो किताबों ने दी 'दस्तक'

दोनों किताबों के डिजिटल रूप से विमोचन के बाद उपेन्द्र राय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें इन किताबों की एक-एक प्रति भेंट की ।।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

समकालीन हिंदी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अग्रणी पत्रकारों में शामिल और ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ (Sahara News Network) के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय की दो किताबें ‘हस्तक्षेप’ (Hastakshep) और ‘नजरिया’ (Nazariya) मार्केट में आ गई हैं। हाल ही में दोनों किताबों का डिजिटल रूप से विमोचन किया गया। इसके बाद उपेन्द्र राय ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचारवश मुलाकात की और अपनी दोनों किताबों की एक-एक प्रति उन्हें भेंट की।  

‘वाणी’ प्रकाशन की ओर से प्रकाशित दोनों किताबें उपेन्द्र राय के लिखे लेखों-विश्लेषणों का संकलन है, जो विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी हैं। इन किताबों के जरिये ये विद्यार्थी अपने वक्त के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति, प्रशासन, अर्थनीति आदि से रूबरू हो सकते हैं। वैसे तो बुक स्टॉल्स पर यह किताब मार्च से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल इस किताब को पढ़ने के इच्छुक पाठक वाणी प्रकाशन से संपर्क कर सकते हैं

गौरतलब है कि उपेन्द्र राय दशक भर से ज्यादा समय से लगातार लिख रहे हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ अखबार में उनका नियमित कालम ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ नाम से प्रकाशित होता रहता है।

उपेन्द्र राय पूर्व में 'तहलका' (Tehelka) समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 'बिजनेस वर्ल्ड' मैगजीन (Businessworld Magazine) के साथ भी एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर जुड़े रह चुके हैं। राय ने अपने करियर की शुरुआत 1 जून, 2000 को लखनऊ में ‘राष्ट्रीय सहारा’ से की थी। उन्होंने यहां विभिन्न पदों पर काम किया और वे यहां सबसे कम उम्र के ब्यूरो चीफ बनकर मुंबई पहुंचे।

इसके बाद वे साल 2002 में ‘स्टार न्यूज’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। वहां उन्हें दो साल से भी कम समय में वरिष्ठ संवाददाता बनने का मौका मिला। वहीं से 'सीएनबीसी टीवी18' (CNBC TV18) में 10 अक्टूबर, 2004 को प्रमुख संवाददाता के रूप में जॉइन किया।

बतौर विशेष संवाददाता अक्टूबर 2005 में 'स्टार न्यूज' (अब 'एबीपी न्यूज') में वापसी की और दो वर्षो के अंदर एक और पदोन्नति मिली और चैनल में सबसे युवा असोसिएट एडिटर बन गए। फिर जनवरी 2010 से दिसंबर 2014 तक 'सहारा न्यूज नेटवर्क' में एडिटर और न्यूज डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही वे इस दौरान प्रिंटर और पब्लिशर की भूमिका में भी रहे।


टैग्स सहारा न्यूज नेटवर्क उपेंद्र राय नजरिया हस्तक्षेप
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago