होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी व राहुल देव में हुई ‘ट्विटर वॉर’, जानें वजह

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी व राहुल देव में हुई ‘ट्विटर वॉर’, जानें वजह

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मोदी व बीजेपी की ऐतिहासिक जीत बनी चर्चा का सबब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद अब चारों ओर बीजेपी और नरेंद्र मोदी को मिली ऐतिहासिक जीत की चर्चा हो रही है। आखिर हो भी क्यों न, मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को मिली जीत है ही इतनी बड़ी, लेकिन इसके साथ ही मोदी और राष्ट्रवाद को लेकर बनी उनकी छवि भी बहस का मुद्दा बन गई है। 

मोदी की इसी छवि को लेकर ‘जनसत्ता’ के पूर्व संपादक ओम थानवी और जनसत्ता के ही उनके पूर्व सहयोगी पत्रकार राहुल देव के बीच ट्विटर पर काफी बहस हुई। एक ओर ओम थानवी का मानना था कि राष्ट्रवाद  आयातित अवधारणा है और इसके स्थान पर देशप्रेम की अवधारण पुख्ता होनी चाहिए। इस दौरान राहुल देव का कहना था कि राष्ट्रवाद नया नहीं है, बल्कि आजादी के आंदोलन से ही यह राजनीति का प्रमुख अंग रहा है।

सबसे पहले राहुल देव ने ट्विटर पर लिखा, ‘अगर कहूं कि मोदीवाद राष्ट्रवाद से भी बड़ा हो गया है तो ग़लत होगा क्या? मोदी राष्ट्र से बड़े नहीं मोदीवाद...।’ इस पर ओम थानवी का कहना था, ‘चलेगा। राष्ट्रवाद एक बीमारी है। मोदीवाद उससे कहीं बड़ी बीमारी होगी। आयातित राष्ट्रवाद ने देशप्रेम को पीछे धकेल दिया। मोदी तो कइयों को धकियाते हुए ही आगे बढ़े हैं! पर क्या मोदी ने किसी मौलिक विचार को जन्म दिया है, जो उनके नाम से मोदीवाद खड़ा हो गया?’

इसके जवाब में राहुल देव ने लिखा, ‘राष्ट्रवाद एक रोग है, इस बात से घोर असहमत हूं। भारतीय राष्ट्रवाद आयातित नहीं उसे बीमारी मानने का विचार आयातित है। मोदीवाद इस अर्थ में कह रहा हूं कि इस चुनाव में मोदी ही मुद्दा थे। भाजपा ने तो यह किया ही कांग्रेस और राहुल गांधी ने भी इस जाल में फंसकर अपना नुकसान किया।’

इस पर ओम थानवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद को रोग की संज्ञा तो प्रेमचंद ने दी थी। अपने ट्वीट में उनका कहना था।

ओम थानवी के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए राहुल देव का कहना था

उनका यह भी कहना था।

ओम थानवी ने राहुल देव की इस बात से असहमति जताई। उनका कहना था कि देशप्रेम व राष्ट्रवाद को एक करना उचित नहीं है और देशप्रेम की बात होनी चाहिए।

राहुल देव का कहना था कि मैं देश-राष्ट्र में कोई भेदभाव नहीं मानता हूं।

राहुल देव के ट्वीट का जवाब देते हुए ओम थानवी का यह भी कहना था।

 

 

 

 


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ओम थानवी राष्ट्रवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल देव बहस
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago