होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 विवाद में आया नया मोड़, जानें क्यों मुश्किल में आए पूर्व CEO रवि प्रकाश

TV9 विवाद में आया नया मोड़, जानें क्यों मुश्किल में आए पूर्व CEO रवि प्रकाश

रवि प्रकाश की अग्रिम जमानत याचिका पर तेलंगाना हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी9 (TV9) समूह में शुरू हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इससे जुड़े नए मामले सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और टीवी9 के पूर्व सीईओ रवि प्रकाश ने समूह के प्रमोटर्स पर तमाम आरोप लगाए हैं। रवि प्रकाश का आरोप है कि कंपनी के पूर्व और वर्तमान प्रमोटर्स ने 294 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की है। रवि प्रकाश के लिए अग्रिम जमानत की मांग करते हुए उनके वकील दिलजीत सिंह अहलूवालिया ने तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस जी. श्रीदेवी की कोर्ट में ये आरोप लगाए हैं। बता दें कि रवि प्रकाश के खिलाफ हैदराबाद में दर्ज आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत के लिए इस कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

अहलूवालिया के इन आरोपों के अनुसार, चैनल के वास्तविक प्रमोटर सी. श्रीनिवास राजू ने ‘टीवी9’ का संचालन करने वाली ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड’ (ABCL) कंपनी में अपने 90 प्रतिशत शेयर ‘माई होम ग्रुप’ (My Home group) के प्रमोटर्स जे. रामेश्वर राव और जे. जगपथी राव व अन्य को 500 करोड़ रुपए में बेच दिए। रवि प्रकाश के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस सौदे में 206 करोड़ रुपए चेक से दिए गए जबकि बाकी की रकम के लिए नकद में गुपचुप रूप से डील हुई और हवाला के जरिये यह रकम दी गई।

अहलूवालिया के अनुसार, रवि प्रकाश ने इस ‘गुपचुप’ डील की शिकायत सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से करते हुए मामले की जांच की मांग की थी। इस बारे में अहलूवालिया ने कोर्ट के समक्ष उस ई-मेल की कॉपी भी पेश की, जो रवि प्रकाश ने सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय को भेजी थी। अहलूवालिया का आरोप है कि इस ई-मेल को भेजने के साथ ही रवि प्रकाश के लिए मुश्किलें शुरू हो गई थीं। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिन रावल का कोर्ट के समक्ष कहना था कि रवि प्रकाश ने पुलिस पूछताछ के दौरान कभी सहयोग नहीं किया। इसके अलावा भी उन्होंने रवि प्रकाश पर तमाम आरोप लगाए।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स टीवी9 रवि प्रकाश तेलंगाना हाई कोर्ट दिलजीत सिंह अहलूवालिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago