होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रमोटर्स के अलग होने की खबरों को ‘टीवी9 नेटवर्क’ ने बताया गलत, कही ये बात
प्रमोटर्स के अलग होने की खबरों को ‘टीवी9 नेटवर्क’ ने बताया गलत, कही ये बात
‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि मीडिया ग्रुप के प्रमोटर्स कंपनी से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि मीडिया ग्रुप के प्रमोटर्स कंपनी से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं।
इस बारे में जारी एक आधिकारिक बयान में टीवी9 नेटवर्क ने प्रमोटर एग्जिट से जुड़ी किसी भी अटकल को सिरे से नकारते हुए कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स कंपनी के स्वामित्व और स्ट्रैटेजिक दिशा की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।
आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘टीवी9 नेटवर्क अपने विज़न और मौजूदा संचालन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, उसे सही नहीं माना जाना चाहिए।’ नेटवर्क ने स्पष्ट किया कि प्रमोटर्स की मंशा या कंपनी में उनकी भूमिका में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टैग्स