होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 ने सेल्स लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी मजबूती
TV9 ने सेल्स लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी मजबूती
‘टीवी9’ (TV9) ने अपनी सेल्स लीडरशिप टीम को मजबूत करने के इरादे से मनीष सेठ की नियुक्ति एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘टीवी9’ (TV9) ने अपनी सेल्स लीडरशिप टीम को मजबूत करने के इरादे से मनीष सेठ की नियुक्ति एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर की है। सेठ नेटवर्क के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख क्लाइंट्स को हेड करेंगे और नॉर्थ ब्रांच से रेवेन्यू की जिम्मेदार संभालेंगे।
20 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले मनीष सेठ ने इसके पहले बीसीसीएल (BCCL) और जी मीडिया लिमिटेड (Zee Media Ltd) के साथ में काम कर चुके हैं। उनका पिछला असाइनमेंट जी मीडिया के साथ था। वे एग्जिक्यूटिव क्लस्टर सेल्स हेड थे और ‘जी न्यूज’ सहित कई चैनलों के लिए नेशनल लेवल पर सेल्स की जिम्मेदारी संभाले हुए थे।
टीवी9 नेटवर्क में मनीष सेठ का स्वागत करते हुए सीआरओ अमित त्रिपाठी ने कहा, ‘मनीष इंडस्ट्री के एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों में मीडिया डोमेन में रेवेन्यू फंक्शन को देखा है। उनके नेटवर्क और उनका विशाल अनुभव ‘टीवी9’ के रेवेन्यू वर्टिकल को और मजबूत बनाएगा। उन्हें बोर्ड में शामिल कर बेहद खुशी है।
वहीं अपनी इस जिम्मेदारी पर मनीष सेठ ने कहा, 'टीवी9 नेटवर्क बहुत कम समय में न्यूज जॉनर में खुद को एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर चुका है। मैं टीम में शामिल होने के लिए बेताब हूं और ग्रुप के लिए रेवेन्यू को जनरेट करते हुए पहला बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तत्पर हूं।’
बता दें कि टीवी9 नेटवर्क में चार क्षेत्रीय भाषा चैनल शामिल हैं – ‘टीवी9 तेलुगु’, ‘टीवी9 कन्नड़’, ‘टीवी9 मराठी’ और ‘टीवी9 गुजराती’। राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ भी इस नेटवर्क का हिस्सा है।
टैग्स टीवी9 नेटवर्क मनीष सेठ