होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 न्यूज नेटवर्क से जुड़े रक्तिम दास, इस बड़े पद पर संभाला कार्यभार
TV9 न्यूज नेटवर्क से जुड़े रक्तिम दास, इस बड़े पद पर संभाला कार्यभार
पूर्व में वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’, ‘एचटी मीडिया’ और ‘नेटवर्क18’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 न्यूज नेटवर्क’ (TV9 News Network) ने रक्तिम दास (Raktim Das) को ‘स्टूडियो9’ (tudio9) का सीओओ नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में रक्तिम दास ब्रैंडेड कंटेंट इनोवेशन पर फोकस करने के साथ ही टीवी और डिजिटल के रेवेन्यू से जुड़े कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि दास टैलेंट रिलेशनशिप को तैयार करने और विकास के नए रास्ते विकसित करने के लिए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए भी जिम्मेदार होंगे।
पूर्व में ‘जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (Innovation Studio & Custom Content) के रूप में कार्यरत दास ने वहां बिजनेस को स्थापित करने और ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ के लिए एक महत्वपूर्ण रेवेन्यू कॉन्ट्रीब्यूटर के रूप में इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं, तमाम अवॉर्ड विजेता कैंपेन बनाने के लिए उन्होंने प्रमुख ब्रैंड्स के साथ सहयोग (collaboration) किया था।
रक्तिम दास को स्ट्रैटेजी, मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग सेल्स मैनेजमेंट और ईवेंट्स आदि क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है। पूर्व में वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’, ‘एचटी मीडिया’ और ‘नेटवर्क18’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
रक्तिम दास की नियुक्ति पर ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के सीईओ बरुण दास का कहना है, ‘स्टूडियो9 एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो हमारे नेटवर्क में पारंपरिक टीवी और डिजिटल का मिश्रण शुरू करेगा। डिजिटल भविष्य है और हिंदी व रीजनल न्यूज निश्चित रूप से ट्रेडिशनल टीवी से वेब फॉर्मेट का रुख करेंगी। स्टूडियो9 क्लाइंट्स के साथ मिलकर उनके कम्युनकेशन चैलेंज के लिए क्रिएटिव सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए भी काम करेगा। रक्तिम निश्चित रूप से इसके लिए इंडस्ट्री में श्रेष्ठ हैं।’
अपनी नियुक्ति के बारे में रक्तिम दास का कहना है, ‘टीवी9 परिवार का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं। मुझे भाषाई मार्केट्स में विकास के काफी अवसर दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि देश में भारतीय भाषाओं के इंटरनेट यूजर्स की बड़ी तादात है।’
गौरतलब है कि रक्तिम दास को इस पद पर नियुक्त करने से पहले कंपनी ने पिछले दिनों अपनी मैनेजमेंट टीम को मजबूती प्रदान के लिए कुछ फेरबदल किए थे। इसके तहत नेटवर्क ने प्रेजिडेंट विक्रम. के (Vikram K) को सीओओ (साउथ) के पद पर प्रमोट किया था। उन्हें ग्रुप के फ्लैगशिप चैनल ‘टीवी9 तेलुगू’ (TV9 Telugu) और ‘टीवी9 कन्नड़’ (TV9 Kannada) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ‘नेटवर्क18’ (Network18) छोड़कर आए अमित त्रिपाठी ने यहां बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉइन किया था।
टैग्स बरुण दास टीवी9 नेटवर्क रक्तिम दास स्टूडियो9 वरुण दास