होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वकीलों ने रिपोर्टर को अगवा कर किया बुरा हाल, देखें विडियो
वकीलों ने रिपोर्टर को अगवा कर किया बुरा हाल, देखें विडियो
पत्रकारों की तरफ से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठने लगी है मांग
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकारों को अपने काम के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारत ही नहीं, दुनिया के अन्य कई देशों में भी यही हालात हैं। ऐसे में पत्रकारों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जहां पर एक टीवी चैनल के रिपोर्टर की जमकर पिटाई की गई है। रिपोर्टर की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस घटना के बारे में पाकिस्तानी टीवी पत्रकार हामिद मीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है। हामिद मीर का कहना है कि पाकिस्तान में मीडिया पर संकट गहराया हुआ है। मीर के अनुसार, ‘आज सुबह फैसलाबाद में कुछ वकीलों ने चैनल 24 के रिपोर्टर अली राजा और कैमरामैन को अगवा कर उनकी जमकर पिटाई की। हम चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।’
टीवी पत्रकार हामिद मीर द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Media under attack in Pakistan.This is Channel 24 reporter Ali Raza who was kidnapped along with his cameraman today by some lawyers in Faisalabad and beaten we demand immediate action against the culprits @SHABAZGIL pic.twitter.com/VI8MI5e4jm
— Hamid Mir (@HamidMirPAK) July 23, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स हामिद मीर चैनल 24 अली राजा पत्रकार से मारपीट