होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का मुंबई में हुआ एक्सिडेंट
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का मुंबई में हुआ एक्सिडेंट
जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये तमाम अटकलों पर लगाया विराम
नीरज नैयर 6 years ago
सुधीर चौधरी की नाक पर चोट लगी है और मामूली फ्रैक्चर भी है। अपने इस पोस्ट की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर भी साझा की थी, ताकि सभी प्रशंसकों तक उनकी बात पहुंच जाए।
चौधरी ने कहा, ‘आप लोगों के मैसेज मुझे लगातार मिल रहे हैं कि मैं ‘DNA’ में क्यों नजर नहीं आ रहा हूं। मैंने आपके सभी मैसेज पढ़े, एक-दो दिन मैंने सोचा कि क्या करूं। आपके संदेश के जवाब में ही कुछ लिखकर बता दूं या फिर सही होने का इंतजार करूं। मुझे लगा था कि जल्द मेरी तबीयत इस लायक हो जाएगी कि आपसे मिलकर ही सबकुछ बता दूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से अभी स्थिति ऐसी नहीं है। इसलिए सोचा कि आज आपसे बात कर लेता हूं।
बहुत खुशी हुई कि हजारों लोगों ने मुझे लिखा, जानना चाहा कि मैं क्यों टीवी पर नहीं आ रहा हूं। बहुत सारे लोगों को मेरी चिंता हुई, कुछ को यह भी लगा कि मैं छुट्टियां मनाने गया हूं। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, वह ये भी जानते हैं कि मैं छुट्टियाँ कम लेता हूं। मेरी यही कोशिश रहती है कि कम से कम रात के नौ बजे आपसे मुलाकात हो ही जाए। ये मौका मैं छोड़ता नहीं, जब तक कि कोई मजबूरी न आ जाये।’
अपने लगभग 12 मिनट के विडियो में चौधरी ने आगे कहा, ‘अपने चैनल की ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए भी मुझे लगा कि एक-दो दिन ब्रेक ले लेना चाहिए। हालांकि, ये फोर्सफुल ब्रेक है। अपनी मर्जी से लिया ब्रेक नहीं है। बाकी मैं बिल्कुल ठीक हूं, जल्द ही मैं आपके सामने उपस्थित रहूंगा।’
चौधरी ने अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने जितना प्यार दिखाया है उसके लिए मैं आपका दिल से आभारी हूं। शरीर में दो-तीन घंटे खड़े रहने की ताकत आते ही मैं आपसे मिलूंगा, तब तक शायद मेरी नाक पर यह चोट का निशान भी गायब हो जायेगा। उम्मीद है कि एडिटर-इन-चीफ के इस संदेश के बाद अब उनके प्रशंसकों के मन में उठ रहे सवाल और जन्म ले रहीं आशंकाएं समाप्त हो गयी होंगी।
सुधीर चौधरी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए विडियो को आप यहां भी देख सकते हैं-
टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी डीएनए शो