होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजदीप सरदेसाई ने पीएम मोदी को कैसे पढ़ाया उगते सूरज का 'पाठ', पढ़ें यहां

राजदीप सरदेसाई ने पीएम मोदी को कैसे पढ़ाया उगते सूरज का 'पाठ', पढ़ें यहां

ओपन लेटर में राजदीप ने पीएम मोदी को प्रचंड जीत की बधाई देने के साथ ही अपने ही अंदाज में ‘जय श्रीराम’ को लेकर चल रही हिंसक राजनीति पर कटाक्ष भी किया है

नीरज नैयर 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा है। राजदीप का यह खुला खत उनकी वेबसाइट के साथ-साथ हिन्दुस्तान टाइम्स में भी प्रकाशित हुआ है। अपने खत की शुरुआत राजदीप ने पीएम मोदी को प्रचंड जीत की बधाई के साथ की है, इसके बाद उन्होंने अपने ही अंदाज में ‘जय श्रीराम’ को लेकर चल रही हिंसक राजनीति पर कटाक्ष भी किया है। राजदीप सरदेसाई ने देश की आर्थिक व्यवस्था और बढ़ते राजकोषीय संकट को अपने खुले खत में रेखांकित किया है।

इस पत्र में राजदीप का कहना है, ‘प्रधानमंत्री जी, आजकल खुले खत लिखने का मौसम चल रहा है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे भी एक खत लिख देना चाहिए। आगे बढ़ने से पहले मैं लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं। यह वास्तव में चौंका देने वाली जीत है, जिसका श्रेय काफी हद तक आपकी व्यक्तित्व-संचालित राजनीति और अमित शाह के अथक प्रयासों को दिया जाना चाहिए। हमने आपकी जीत के विपक्ष पर पड़ते प्रभाव को पहले ही देख लिया है।’

इस ओपन लेटर में राजदीप का यह भी कहना है, ‘हर रोज हम सुनते हैं कि किसी विपक्षी नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मैं विपक्ष के इस आरोप से पूर्णत: सहमत नहीं हूं कि ऐसा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के चलते हो रहा है। हमारा देश ‘उगता सूरज’ के सिद्धांत पर चलता है, जहां मौकापरस्त नेता सत्ता की ओर भागते हैं। ऐसा इंदिरा गांधी के समय में भी हुआ था। हमने पहले ही देखा है कि कैसे इस विषम राजनीति ने संसद को लगभग निष्फल कर दिया है। लोकसभा में भारी बहुमत और राज्यसभा में जोड़तोड़ से जुटाए गए बहुमत के साथ, अब आप संसदीय निरीक्षण के बिना हर विवादास्पद बिल को पारित कर सकते हैं। लेकिन मैं राजनीतिक अनैतिकता और ‘आया राम गया राम’ संस्कृति के मुद्दे पर बहुत गहराई से नहीं बोलूंगा।’

राजदीप सरदेसाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे इस ओपन लेटर को आप यहां क्लिक कर भी पढ़ सकते हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नरेंद्र मोदी राजदीप सरदेसाई पीएम मोदी
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago