होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार राहुल मिश्रा ने Anb National को कहा अलविदा
टीवी पत्रकार राहुल मिश्रा ने Anb National को कहा अलविदा
‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में राहुल मिश्रा ने बताया कि वह बहुत जल्द अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी पत्रकार राहुल मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एएनबी नेशनल’ (Anb National) को अलविदा कह दिया है। वह करीब दो साल से बतौर विशेष संवाददताता लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां वह इस चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे।
‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में राहुल मिश्रा ने बताया कि वह बहुत जल्द अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस बारे में वह जल्द ही खुलासा करेंगे। राहुल मिश्रा पूर्व में करीब तीन साल ‘ओके इंडिया’ नेशनल न्यूज़ चैनल में और करीब दो साल तक ‘के न्यूज’ चैनल में ब्रेकिंग डेस्क पर असाइनमेंट प्रड्यूसर रहे हैं। इसके अलावा भी वह कई नेशनल/रीजनल संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले राहुल मिश्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट किया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन गवर्मेंट यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से राहुल मिश्रा को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा राहुल मिश्रा एएनबी नेशनल