होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुईं TV पत्रकार महिमा कटारिया
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुईं TV पत्रकार महिमा कटारिया
महिमा कटारिया को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। इसके साथ ही वह समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता 40अंडर40 की विजेता भी रह चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
टीवी पत्रकार महिमा कटारिया ने अब ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज चैनल के साथ नई शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में महिमा कटारिया ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है और मुख्य रूप से पीएमओ बीट संभालेंगी।
महिमा ने कुछ दिनों पहले ही ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क को बाय बोलकर हिंदी न्यूज चैनल ’इंडिया डेली 24*7’ (India Daily 24*7) जॉइन किया था। यहां भी बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट उन्हें पीएमओ की कवर करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने यहां से अब अलविदा बोल दिया है।
बता दें कि महिमा कटारिया जुलाई 2022 से ‘आईटीवी’ नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट इस समूह के न्यूज चैनल्स इंडिया न्यूज/न्यूजएक्स में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां पीएमओ जैसी महत्वपूर्ण बीट भी उन्हीं के पास थी।
महिमा कटारिया को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। इस दौरान वह विभिन्न न्यूज चैनल्स में तमाम स्टोरीज ब्रेक करने के साथ कई प्रमुख हस्तियों का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही राजनीतिक मामलों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले वह करीब एक साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, इससे पहले वह ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में भी करीब साढ़े तीन साल तक पॉलिटिक्स कवर चुकी हैं। यही नहीं, करीब दो साल तक वह ‘Newzstreet/R Plus’ का हिस्सा भी रही हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो महिमा ने ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से सोशियोलॉजी में ऑनर्स किया है। नोएडा स्थित ‘एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज’ से सोशल वर्क्स में पोस्ट ग्रेजुएट महिमा ने ‘इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज’ (ISOMES) से टीवी प्रॉडक्शन और डायरेक्शन में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। इसके साथ ही वह समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता 40अंडर40 की विजेता भी रह चुकी हैं।
टैग्स