होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार ने प्रदर्शनकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, यूं साधा 'निशाना'
महिला पत्रकार ने प्रदर्शनकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, यूं साधा 'निशाना'
देश में तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान अब तक कई बार सरकार से मिल चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान अब तक कई बार सरकार से मिल चुके हैं। हालांकि, इस बातचीत का कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला है। इस बीच प्रदर्शनकारियों की भीड़ द्वारा कई स्थानों पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आई हैं।
ताजा मामला ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) चैनल की रिपोर्टर शिखा शर्मा का है, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हमला करने और दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी शिखा शर्मा ने खुद एक ट्वीट के जरिये दी है। ट्वीट में उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी टैग किया है।
दरअसल, किसानों ने गुरुवार को दिल्ली के आसपास के इलाकों में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। शिखा शर्मा कैमरामैन के साथ इसकी कवरेज कर रही थीं। शिखा शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘आंदोलन नहीं गुंडागर्दी हो रही है, पूरा देश देख ले ट्रैक्टर मार्च में गए मैं और कैमरापर्सन को विरोध के नाम पर मारने और #molest करने की कोशिश कर रही थी ये 500 लोगों की भीड़, किसी तरह ज़िंदा बचे, जवाब दीजिए क्या ये किसान हैं…।’
आंदोलन नहीं गुंडागर्दी हो रही है,पूरा देश देख ले #TractorMarch में गए मैं और कैमरापर्सन को विरोध के नाम पर मारने और #molest करने की कोशिश कर रही थी ये 500 लोगों की भीड़,किसी तरह ज़िंदा बचे,जवाब दीजिए क्या ये किसान हैं @RakeshTikaitBKU @nstomar pic.twitter.com/tnevD8ezIG
— Shikha Sharma (@shikhasharmaa) January 8, 2021
गौरतलब है कि किसानों की सीधी मांग इन कानूनों को वापस लेने की है, ऐसे में मामले पर अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है, क्योंकि सरकार ये कानून वापस लेने को राजी नहीं है। हालांकि, सरकार ने इन कानूनों में संशोधनों का प्रस्ताव रखा है, लेकिन किसान संगठन इन कानूनों को पूरी तरह खत्म किए जाने की मांग पर अड़े हैं।
टैग्स रिपब्लिक भारत शिखा शर्मा किसान आंदोलन