होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9 नेटवर्क’ ने पत्रकार मनीष रंजन को किया प्रमोट, अब सौंपी यह जिम्मेदारी
‘TV9 नेटवर्क’ ने पत्रकार मनीष रंजन को किया प्रमोट, अब सौंपी यह जिम्मेदारी
मनीष रंजन ने करीब तीन साल पहले भारतीय बहुभाषी सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में अपनी करीब 13 महीने पुरानी पारी को विराम देकर यहां वापसी की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) ने डिजिटल पत्रकार मनीष रंजन पर और अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें असिस्टेंट एडिटर के पद पर प्रमोट किया है। मनीष रंजन ने करीब तीन साल पहले भारतीय बहुभाषी सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में अपनी करीब 13 महीने पुरानी पारी को विराम देकर यहां वापसी की थी।
इस नेटवर्क के साथ अपनी दूसरी पारी में वह ‘टीवी9’ (डिजिटल) में बिजनेस, यूटिलिटी, एग्रीकल्चर, ऑटो और टेक जैसे अहम सेक्शंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रोडक्ट और एसईओ कॉर्डिनेशन (एडिटोरियल) का काम भी देख रहे हैं। बता दें कि ’शेयरचैट’ से पहले मनीष रंजन ’टीवी9’ (डिजिटल) में बिजनेस सेक्शन के इंचार्ज थे।
मनीष रंजन को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। इन वर्षों में उन्होंने ’जी बिजनेस’, ’भास्कर’, ’आईटीवी नेटवर्क’ और ’पत्रिका’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में काम किया है। टीवी9 में इन सेक्शन को संभालने के अलावा मनीष रंजन टीवी9 भारतवर्ष के YouTube प्लेटफॉर्म पर भी एक शो करते हैं। इस शो का नाम है मनीष इकोनॉमी शो। इसके अलावा मनीष रंजन ने टीवी9 की बिजनेस बेवसाइट मनी9.कॉम को भी दोबारा शुरु करने ने अहम भूमिका अदा की है।
मनीष ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007-08 में ’एक्सचेंज4मीडिया’ से की थी। अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट मनीष ने ‘पत्रिका’ में रहते हुए पत्रिका डिजिटल के बिजनेस सेक्शन को टॉप पर पहुंचाया था, जिसके लिए उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बेस्ट डिजिटल जर्नलिस्ट का अवार्ड भी मिल चुका है।
समाचार4मीडिया की ओर से मनीष रंजन को उनके प्रमोशन के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स