होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तालिबानी नेताओं का इंटरव्यू लेने वाली महिला पत्रकार ने भी छोड़ा देश, बतायी वजह

तालिबानी नेताओं का इंटरव्यू लेने वाली महिला पत्रकार ने भी छोड़ा देश, बतायी वजह

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद से ही देश के लोगों में खौफ है। हजारों लोग हर रोज देश छोड़ने की कोशिशों में लगे हुए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद से ही देश के लोगों में खौफ है। हजारों लोग हर रोज देश छोड़ने की कोशिशों में लगे हुए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की वह दिलेर महिला पत्रकार, जिसने तालिबान के सामने खड़े होने की हिम्मत दिखाई थी, जिसने तालिबानी कब्जे के बाद पहली बार तालिबानी नेताओं का इंटरव्यू किया था। आज वह पत्रकार खुद अफगानिस्तान छोड़ कर जा चुकी हैं। अपने देश छोड़कर जाने के पीछे महिला पत्रकार बेहेशटा अरघंद ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में तालिबान से डर की वजह बतायी है।

बेहेशटा ने एबीपी न्यूज से बताया कि उन्होंने अफगानिस्तान इसलिए छोड़ा, क्योंकि उन्हें तालिबान से बाकी सभी लोगों की तरह डर लग रहा था। बेहेशटा ने बताया कि वह अफगानिस्तान छोड़ कतर पहुंच चुकी हैं और अपने साथ अपने पूरे परिवार को भी कतर ले आईं हैं। बेहेशटा ने एबीपी न्यूज को बताया कि सिर्फ वही नहीं बल्कि उनकी संस्था के तकरीबन सभी पत्रकार देश छोड़कर भाग चुके हैं।

बेहेशटा ने कहा कि तालिबान उन पर तालिबानी अंदाज में काम करने का दबाव बनाता था और चारों तरफ डर का माहौल था, इसलिए उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया कि जान रहेगी तो ही पत्रकारिता कर सकूंगी। बेहेशटा ने कहा कि तालिबान बहुत सी बातें कर रहा है और वो देखेंगी, अगर तालिबान अपनी बातों पर खरा उतरता है तो वो देश वापस लौटना चाहेंगी।

हालांकि बेहेशटा ने भी कहा कि तालिबान महिलाओं को मीडिया में या प्रशासन में कबूल नहीं करते लिहाजा वह देखना चाहेंगी कि तालिबान वाकई महिलाओं को उनका काम करने देता है या नहीं और बच्चियों कि तालीम के लिए क्या व्यवस्था करता है। बेहेशटा ने एबीपी न्यूज से कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान इसलिए छोड़ा, क्योंकि तालिबान वहां हर जगह काबिज है और उन्हें तालिबानी शासन से डर लग रहा था।

 


टैग्स महिला पत्रकार अफगानिस्तान तालिबान टोलो न्यूज जर्नलिस्ट बेहेश्ता अरघंद
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago