होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TNP न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार कुंदन कुमार, संभालेंगे आउटपुट की कमान
TNP न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार कुंदन कुमार, संभालेंगे आउटपुट की कमान
कुंदन कुमार इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’(India Daily Live) में आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
करीब दो दशकों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय और अपनी अलग पहचान बनाने वाले कुंदन कुमार(Kundan Kumar) अब TNP न्यूज चैनल की टीम में शामिल हो गए हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में कुंदन कुमार ने बताया कि बतौर आउटपुट एडिटर वह यहां आउटपुट की कमान संभालेंगे।
बता दें कि कुंदन कुमार इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’(India Daily Live) में आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से करियर की शुरुआत करने के बाद कुंदन अब तक ‘इंडिया टीवी’, ‘आजतक’, ‘लाइव इंडिया’, ‘संसद टीवी’ और ‘डीडी न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आउटपुट-रिपोर्टिंग की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
हमेशा से नए प्रयोग में विश्वास रखने वाले कुंदन कुमार को आउटपुट और रिपोर्टिंग दोनों का अनुभव है। दूरदर्शन पर कुंदन कुमार ने लोकप्रिय पॉलिटिकल शो ‘चुनावी गपशप’ किया है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर इस कार्यक्रम की एंकरिंग की थी। इसके साथ ही कुंदन कुमार में राज्य सभा टीवी पर खास कार्यक्रम लॉन्च किया था, ‘मैं भी भारत’, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासियों पर कार्यक्रम तैयार किया था।
कुंदन कुमार के अनुसार, ये टेलिविजन के इतिहास में अनूठा प्रयोग था और इस कार्यक्रम ने सोशल मीडिया व टेलीविजन में कई रिकॉर्ड स्थापित किए। समाचार4मीडिया की ओर से कुंदन कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स