होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर अब ‘Times Network’ पहुंचे प्रशांत तिवारी
‘TV9’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर अब ‘Times Network’ पहुंचे प्रशांत तिवारी
पत्रकार प्रशांत तिवारी ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पत्रकार प्रशांत तिवारी ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर डिप्टी जनरल मैनेजर (वीडियो ऑपरेशंस) के पद पर जॉइन किया है।
बता दें कि इससे पहले पत्रकार प्रशांत तिवारी हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में कार्यरत थे। यहां वह बतौर मैनेजर (सोशल मीडिया और यूट्यूब) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘टीवी9’ के साथ प्रशांत तिवारी की यह दूसरी पारी थी। अपनी पहली पारी के दौरान वह इस चैनल की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे।
मूल रूप से इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के रहने वाले प्रशांत तिवारी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है।
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके प्रशांत पूर्व में ‘नेटवर्क18’ (Network18), ‘इंडिया टीवी’ (India TV), ‘इंडिया टुडे’ (India Today), ‘एनडीटीवी’ (NDTV) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से प्रशांत तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क टीवी9 भारतवर्ष प्रशांत तिवारी डिप्टी जनरल मैनेजर डीजीएम