होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नरेंद्र मोदी पर TIME मैगजीन ने लिया ‘यू टर्न’, अब बताया ऐसा नेता

नरेंद्र मोदी पर TIME मैगजीन ने लिया ‘यू टर्न’, अब बताया ऐसा नेता

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मैगजीन ने मोदी को बताया था भारत का प्रमुख विभाजनकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वर्ष 2019 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की शानदार जीत के बाद प्रतिष्ठित अमेरिकी मैगजीन ‘टाइम’ (TIME) के सुर बदल गए हैं। पहले मोदी को 'भारत का प्रमुख विभाजनकारी' (India's Divider in Chief ) बताने वाली मैगजीन ने अब कहा है कि मोदी भारत को जोड़ने वाले नेता हैं। इस बारे में मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर प्रधानमंत्री की चुनाव प्रचार टीम का हिस्सा रह चुके मनोज लाडवा के लेख को जगह दी है। ‘Modi Has United India Like No Prime Minister in Decade’ शीर्षक से जारी इस लेख में मोदी की तारीफों के पुल बांधे गए हैं।

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान इस मैगजीन ने अपने कवर पेज पर नरेंद्र मोदी को जगह दी थी। मैगजीन ने 20 मई के एशिया एडिशन में ‘क्या दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार को आने वाले और पांच साल सहन कर सकता है?’ (Can the World's Largest Democracy Endure Another Five Years of a Modi Government?) शीर्षक से पब्लिश इस स्टोरी में मोदी को ‘India's Divider in Chief’  यानी 'भारत का प्रमुख विभाजनकारी' बताया था। आतिश तासीर नाम के पत्रकार द्वारा लिखी गई इस स्टोरी में लोकसभा चुनाव 2019 और पिछले पांच वर्षों के दौरान मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज पर रोशनी डाली गई थी।

इस स्टोरी में मोदी के कामकाज पर सख्त आलोचनात्मक टिप्पणी की गई थी। नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थिति की तुलना करते हुए आतिश तासीर ने लिखा था कि मोदी ने हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारा बढ़ाने के लिए किसी तरह की इच्छा नहीं जताई और उन्होंने भारत की प्रमुख शख्सियतों पर राजनीतिक हमले भी किए हैं। इस स्टोरी में भारत में हुए 1984 के सिख दंगे और 2002 में गुजरात में हुए दंगों का भी जिक्र किया गया था। मोदी की आलोचना करते हुए स्टोरी मे ये भी कहा गया था कि उनके द्वारा आर्थिक चमत्कार लाने के वादे फेल साबित हुए हैं।

मोदी के बारे में मैगजीन में पहले की राय और बाद में बदली राय को आप इस फोटो में देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी टाइम मैगजीन चुनाव 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago