होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के लिए नॉमिनेट हुए ये वरिष्ठ पत्रकार-प्रोफेसर
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के लिए नॉमिनेट हुए ये वरिष्ठ पत्रकार-प्रोफेसर
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने सदस्य के तौर पर स्कूल बोर्ड में इन्हें नामित किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को सदस्य के तौर पर स्कूल बोर्ड में नामित किया है। यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से जुड़े इस बोर्ड में प्रो. द्विवेदी को तीन वर्ष के लिए नामित किया गया है।
इसके अलावा बीबीसी के पूर्व संवाददाता सतीश जैकब और एनडीटीवी के रेजिडेंट एडिटर कमाल खान को भी इस बोर्ड में नामित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रो. द्विवेदी पूर्व में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव भी रहे हैं। प्रो. द्विवेदी भारतीय भाषाओं की पत्रकारिता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उन्होंने ‘उर्दू पत्रकारिता का भविष्य’ नाम से एक पुस्तक का संपादन भी किया है।
टैग्स पत्रकार प्रोफेसर प्रो. संजय द्विवेदी मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी कमाल खान सतीश जैकब