होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदेशी मीडिया कंपनी ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन को दिया ये सम्मान

विदेशी मीडिया कंपनी ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन को दिया ये सम्मान

‘द वायर’ के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन समेत 14 देशों के 17 पत्रकारों को इस साल ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जर्मन मीडिया कंपनी 'डॉयचे वेले' (DW) ने ‘द वायर’ के संस्थापक-संपादक सिद्धार्थ वरदराजन समेत 14 देशों के 17 पत्रकारों को इस साल ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह घोषणा की गई।

बता दें कि साल 2015 से 'डॉयचे वेले' द्वारा यह सालाना सम्मान मीडिया के क्षेत्र में मानवाधिकार और बोलने की आजादी के प्रति प्रतिबद्धता से काम करने के लिए दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच अवॉर्ड 2020’ दुनिया भर के उन सभी साहसी पत्रकारों को समर्पित किया गया है, जो कोरोना महामारी पर रिपोर्टिंग के कारण दमन का सामना कर रहे हैं।

दरअसल, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सिद्धार्थ वरदराजन को अयोध्या में तलब किया गया था। प्रदेश की फैजाबाद पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी में दावा किया गया है कि ‘द वायर’ के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की थी।

इस साल पुरस्कार के लिए भारत से सिद्धार्थ वरदराजन के अलावा इन 16 पत्रकारों को भी पुरस्कार दिया जा रहा है:

सिद्धार्थ वरदराजन (भारत)

चेन किउशी (चीन)

ली जेहुआ (चीन)

फैंग बिन (चीन)

सोवान रिथी (कंबोडिया)

मारिया विक्टोरिया बेल्तरान (फिलीपींस)

ब्लाज जगागा (स्लोवेनिया)

आना लालिक (सर्बिया)

एलेना मिलाशीना (रूस/चेचेन्या)

सेर्गेय साजुक (बेलारूस)

मोहम्मद मोसाइद (ईरान)

फारस सायेघ (जॉर्डन)

इसमेत सिगित (तुर्की)

नुरकान बायसाल (तुर्की)

बीटीफिक न्गुंबवांडा (जिम्बाब्वे)

डाविड मूसीसी कार्यानकोलो (यूगांडा)

डारविनसन रोजास (वेनेज़ुएला)

पिछले पांच सालों में ‘डॉयचे वेले’ इन लोगों को ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच अवॉर्ड’ से सम्मानित कर चुका है:

2015 - राइफ बदावी (जो अब तक सऊदी अरब की जेल में कैद हैं.)

2016 - तुर्की के अखबार हुर्रियत के पूर्व मुख्य संपादक सेदात एरगिन

2017 - अमेरिका की व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन

2018 - ईरान के राजनीतिक जानकार सादेघ जिबाकलाम

2019 - मेक्सिको की खोजी पत्रकार और लेखिका अनाबेल हेर्नानडेज

  


टैग्स द वायर डॉयचे वेले सिद्धार्थ वरदराजन फ्रीडम ऑफ स्पीच अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago