होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / The Walt Disney Company में सुधीर शुक्ला का कद बढ़ा, मिली यह जिम्मेदारी
The Walt Disney Company में सुधीर शुक्ला का कद बढ़ा, मिली यह जिम्मेदारी
सुधीर शुक्ला इस कंपनी के साथ चार साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में इस कंपनी में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (मार्केटिंग और ब्रैंड स्ट्रैटेजी) जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) ने सुधीर शुक्ला को मार्केटिंग हेड (स्पोर्ट्स) के पद पर प्रमोट किया है। अपनी नई भूमिका में वह ‘स्टार स्पोर्ट्स’ (Star Sports) के सभी स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो की मार्केटिंग की कमान संभालेंगे।
सुधीर शुक्ला इस कंपनी के साथ चार साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में इस कंपनी में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (मार्केटिंग और ब्रैंड स्ट्रैटेजी) जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (क्रिकेट) के पद पर प्रमोट कर दिया गया था।
बता दें कि ‘स्टार’ (Star) को जॉइन करने से पहले सुधीर शुक्ला दस साल से ज्यादा समय से ‘मॉन्डलेज इंटरनेशनल’ (Mondelez Internationa) के साथ जुड़े हुए थे।
टैग्स मार्केटिंग हेड द वॉल्ट डिज्नी कंपनी सुधीर शुक्ला वॉल्ट डिज्नी इंडिया