होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना प्रसारण मंत्रालय में विक्रम सहाय का कार्यकाल बढ़ा
सूचना प्रसारण मंत्रालय में विक्रम सहाय का कार्यकाल बढ़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा इस कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केंद्र सरकार ने ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय का कार्यकाल बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इस पद पर उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया है।
रिपोर्ट्स में आधिकारिक स्टेटमेंट का हवाला देते हुए कहा गया है कि अब उनका कार्यकाल 23 मई 2023 से दो साल की अवधि अथवा अगले आदेश तक (जो पहले हो) के लिए प्रभावी होगा। बताया जाता है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा इस कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी गई है।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय विक्रम सहाय कार्यकाल जॉइंट सेक्रेट्री