होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ समूह ने साग्निक घोष को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ समूह ने साग्निक घोष को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

साग्निक घोष इससे पहले वायकॉम18 (Viacom18) में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) समूह ने अपनी लीडरशिप टीम को और मजबूती देते हुए साग्निक घोष को हेड (Creative Strategy, Branded Content, Innovations and Trade marketing) के पद पर नियुक्त किया है। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है।

साग्निक घोष इससे पहले बंगाल क्लस्टर के बिजनेस हेड के तौर पर वायकॉम18 (Viacom18) से जुड़े हुए थे। उन्होंने अप्रैल 2021 में इस नेटवर्क में जॉइन किया था और बंगाल में वायकॉम18 मीडिया के बिजनेस ऑपरेशंस को संभाल रहे थे।

‘वायकॉम18’ के साथ जुड़ने से पहले घोष ‘स्टार इंडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। यहां वे ‘स्टार जलशा’ (Star Jalsha) और ‘जलशा मूवीज’ (Jalsha Movies) के वाइस प्रेजिडेंट व बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे। घोष ने करीब साढ़े चार वर्षों तक स्टार में बंगाली चैनल्स की कमान संभाली है।

वह इन दोनों चैनलों में बिजनेस ऑपरेशंस, कंटेंट डेवलपमेंट व प्रोग्रामिंग स्ट्रैटजी पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा हिंदी स्पीकिंग मार्केट में उन्होंने स्टार प्लस की री-ब्रैंडिंग का नेतृत्व किया था। साथ ही यहां उन्होंने ‘लाइफ ओके’ और ‘स्टार भारत’ को भी री-लॉन्च कराया था।

मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने से पहले घोष ने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर के साथ काम किया है, जिनमें ‘एक्सिस बैंक’ और ‘एचएसबीसी’ शामिल हैं। इसके अलावा वह पूर्व में Liqvd Asia, Grey Worldwide, Zee Interactive Learning Systems और TBWA India जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।  


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया वायकॉम18 नियुक्ति साग्निक घोष अप्वॉइंटमेंट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

21 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago