होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को आतंकी धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने मीडिया संस्थानों को दिए ये निर्देश

पत्रकारों को आतंकी धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने मीडिया संस्थानों को दिए ये निर्देश

सोशल मीडिया पर आतंकी धमकी मिलने के बाद कश्मीर में एक स्थानीय अखबार के लिए काम करने वाले पांच पत्रकारों ने नौकरी छोड़ दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों को एक ब्लॉग के जरिये धमकी मिलने के मामले में स्थानीय पुलिस ने मीडिया संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन निर्देशों में कहा गया है कि वे उन पत्रकारों के नामों पर चर्चा न करें, जिन्हें धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

एक स्टेटमेंट में जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है, ‘हमारे सोशल मीडिया सेल द्वारा यह देखा गया है कि कई मीडिया संस्थान अपनी डिबेट्स में गैर-जिम्मेदाराना ढंग से उन पत्रकारों के नामों पर चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन रूप से धमकी मिली है।’

पुलिस के अनुसार, ‘मीडिया संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपनी रिपोर्टिंग में पीड़ितों के नामों पर चर्चा कर सनसनी न फैलाएं और जिम्मेदारी से व्यवहार करें व अपने साथी पत्रकारों की सुरक्षा को खतरे में न डालें।’

गौरतलब है कि इस धमकी में कई पत्रकारों की लिस्ट जारी कर सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था। इस लिस्ट में स्थानीय समाचार पत्र के दो संपादकों के नाम भी शामिल हैं। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर नाम वायरल होने के बाद श्रीनगर से प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय अखबार में काम करने वाले पांच पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, शेरगाड़ी थाने में पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में पत्रकारों को धमकी भरे पत्र भेजने के लिए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसके एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े आतंकियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

एक मीडिया रिपोर्ट में खुफिया दस्तावेजों के हवाले से जानकारी दी गई है कि इन पत्रकारों को धमकियों के पीछे आतंकवादी मुख्तार बाबा और जम्मू कश्मीर में उसके छह सहयोगियों का हाथ होने का संदेह है। फिलहाल, सेना आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है और घाटी से आतंक का सफाया करने की कोशिश में जुटी है।


टैग्स पत्रकार इस्तीफा जम्मू कश्मीर न्यूज पोर्टल्स आतंकी धमकी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago