होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़ी गलती के लिए India Today समूह ने अपने एम्प्लॉयी को किया बर्खास्त
इस बड़ी गलती के लिए India Today समूह ने अपने एम्प्लॉयी को किया बर्खास्त
समूह की ओर से जारी स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘इंडिया टुडे समूह इस तरह की हरकतों को बढ़ावा नहीं देता है। हम नैतिकता और पेशेवर शिष्टाचार के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं।’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने अपने सेल्स स्टाफ के एक सदस्य द्वारा की गई अपमानजक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए खेद जताया है। इस बारे में ‘इंडिया टुडे’ समूह के ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर दिनेश भाटिया ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है।
इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा है, ‘यह पोस्ट आहत करने वाला और मानवीय शालीनता के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ था।’ समूह ने उक्त एम्प्लॉयी को इस गलती के लिए बर्खास्त कर दिया है।
समूह की ओर से जारी स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘इंडिया टुडे समूह इस तरह की गलत हरकतों को बढ़ावा नहीं देता है। हम नैतिकता और पेशेवर शिष्टाचार के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं।’
टैग्स इंडिया टुडे माफी रिग्रेट दिनेश भाटिया खेद सोशल मीडिया पोस्ट