होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द हिंदू' ग्रुप ने कार्तिक नागप्पन को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
‘द हिंदू' ग्रुप ने कार्तिक नागप्पन को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
‘द हिंदू’, ‘बिजनेसलाइन’, ‘स्पोर्टस्टार’ और ‘फ्रंटलाइन’ की प्रकाशक कंपनी ‘द हिंदू ग्रुप’ (THG) ने कार्तिक नागप्पन के नियुक्ति की घोषणा की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘द हिंदू’, ‘बिजनेसलाइन’, ‘स्पोर्टस्टार’ और ‘फ्रंटलाइन’ की प्रकाशक कंपनी ‘द हिंदू ग्रुप’ (THG) ने ब्रैंड के हेड के तौर पर कार्तिक नागप्पन के नियुक्ति की घोषणा की है। वह 144 साल पुराने पब्लिशिंग हाउस के लिए ब्रैंड व कंज्यूमर कनेक्ट इनिशिएटिव्स की अगुवाई करेंगे।
कार्तिक को ब्रैंड स्ट्रैटजी, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस व रीडर कनेक्ट इनिशिएटिव्स में 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है और इसी के साथ वह मार्केटिंग स्पेशलिस्ट हैं। वह इससे पहले चेन्नई में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ जुड़े हुए थे।
टैग्स द हिंदू ग्रुप कार्तिक नागप्पन