होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom 18 और SONY से जुड़ी इन खबरों पर जल्द लग सकती है मुहर!
Viacom 18 और SONY से जुड़ी इन खबरों पर जल्द लग सकती है मुहर!
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ और ‘वायकॉम18’ के बीच संभावित विलय (proposed merger) को लेकर उड़ रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) और ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के बीच संभावित विलय (proposed merger) को लेकर उड़ रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और सितंबर के तीसरे हफ्ते में इस डील के बारे में घोषणा की जा सकती है।
बताया जाता है कि इस विलय से न केवल दक्षता बढ़ेगी बल्कि तालमेल भी बढ़ेगा, जिससे सभी हितधारकों (Stakeholders) के लिए नई वैल्यू तैयार होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डील को लेकर पिछले साल से बातचीत का दौर चल रहा है। इस डील के परवान चढ़ने के बाद एसपीएन, वायकॉम18 और जियो स्टूडियोज वाले तीनों बिजनेस का एक इकाई (single entity) में विलय हो जाएगा। इसके बाद इस इकाई में 77 टीवी चैनल्स, दो ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म्स, तीन फिल्म स्टूडियोज और दो डिजिटल कंटेंट स्टूडियोज आ जाएंगे, जो इंडस्ट्री के सभी बड़े लीडर्स को मजबूती से टक्कर देगी।
इस डील को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह इकाई न सिर्फ हिंदी एंटरटेनमेंट बल्कि हिंदी मूवीज, स्पोर्ट्स और किड्स जैसे जॉनर्स में पहले से काफी मजबूत स्थिति में होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस योजना के परवान चढ़ने के बाद इस नई स्कीम में ‘एसपीएन’ की ज्यादा हिस्सेदारी (51 से 55 प्रतिशत के बीच) होगी।
दूसरी तरफ, रिलायंस के पास कंटेंट के मामले में काफी मजबूती होगी। इस साल की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नेटवर्क18 की विभिन्न इकाइयों में फैले अपने मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को मिलाने की घोषणा की थी। इस बीच यह भी माना जा रहा है कि इस विलय के बाद भूमिकाओं में दोहराव के चलते कुछ नौकरियों पर आंच आ सकती है।
टैग्स रिलायंस वायकॉम18 सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स मर्जर विलय एसपीएन जियो स्टूडियोज