होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने मीडिया से की ये अपेक्षा

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने मीडिया से की ये अपेक्षा

‘यूनिवर्सल पीस फेडरेशन’ (UPF)-एशिया पैसिफिक की ओर से 11 से 13 सितंबर के बीच ‘इंटरनेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस’ (ILC) 2020 का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘यूनिवर्सल पीस फेडरेशन’ (UPF)-एशिया पैसिफिक की ओर से 11 सितंबर से ‘इंटरनेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस’ (ILC) 2020 का आयोजन किया गया। वर्चुअल रूप से हुए इस कार्यक्रम के तहत 12 सितंबर को ‘media s role in Kovid crisis and Conflicts in Asia Pacific’ विषय पर दुनिया भर के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भारत की ओर से वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट आलोक मेहता (पद्मश्री) बतौर वक्ता शामिल हुए।

इस मौके पर आलोक मेहता का कहना था,’ मुझे अब भी याद है जब वर्ल्ड मीडिया एसोसिएशन ग्लोबल मीडिया में शांति, समृद्धि और वैश्विक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए वाशिंगटन में 1997-98 में यूपीएफ के साथ आगे आई थी। अब कोविड-19 के दौरान हमें वैश्विक समाज को बचाने के लिए उस मिशन के तहत और ज्यादा काम करने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘यह एक निर्विवाद सच है कि आज की समय में पत्रकारिता काफी चुनौतीपूर्ण है और सफल होने के लिए इसमें काफी ठोस प्रयासों को करने की जरूरत है। पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है। जिस तरह सरकार और प्रशासन व्यक्ति के दैनिक क्रियाकलापों के इर्द-गिर्द घूमते हैं, उसी तरह पत्रकार से भी इसी तरह की उम्मीद की जाती है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर जनता को सूचित करना, शिक्षित करना और उन्हें जागरूक करना है। कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी खासकर इंटरनेट में आए क्रांतिकारी बदलावों ने लोगों को पूरी दुनिया के बारे में जानने-समझने के प्रयासों को काफी सुविधा प्रदान कर दी है। ऐसे में मीडिया को सच, सटीकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही के सिद्धांतों को बनाए रखना है।’

आलोक मेहता का यह भी कहना था, ‘मुझे लगता है कि मीडिया को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नैतिकता का पालन करना चाहिए। ऐसे में यूपीएफ मीडिया फोरम विभिन्न देशों के पत्रकारों के बीच बेहतर सामंजस्य पैदा कर सकता है।  भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश ने हम सभी को जोड़ा है। हम सब देशों ने मिलकर मानव सभ्यता में बहुत योगदान दिया है। हमने शक्ति की सीमाएं भी देखी हैं और आपसी सहयोग का फल भी देखा है।’ आखिर में आलोक मेहता का यह कहना था, ‘मैं चाहता हूं और आशा है कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दुनिया भर में एक साथ काम करने और भविष्य की पीढ़ियों को बचाने के लिए एक बहुत ही सकारात्मक फलदायी संदेश देगा।’

कार्यक्रम में ‘IMAP एशिया पैसिफिक’ के रीजनल को-ऑर्डिनेटर Dr. Robert S Kittel, ‘नेपाल रिपब्लिक मीडिया’ की डायरेक्टर Shova Gyawali, ‘The Segye Times’ साउथ कोरिया के प्रेजिडेंट और सीईओ Hee Taeg Jung, ‘Sekai Nippo’ जापान के प्रेजिडेंट Masahiro Kuroki,  किंगडम ऑफ कंबोडिया के सूचना मंत्री H.E. Khieu Kanharith, ‘Fiji Time Magazine’ फिजी की पब्लिशर और एडिटर-इन-चीफ नाजिया अली (Naziah Ali), ‘Hong Kong Radio Free Asia’ (USA) के पूर्व चीफ करेंसपॉन्डेंट Zhu Xing Qing, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट व वरिष्ठ पत्रकार (पद्मश्री) आलोक मेहता, ‘Eurasia News Group’ किर्गिजस्तान के फाउंडर Vasilii Fokin,  ‘The Washington Times’ (USA) के चेयरमैन Thomas P Mc. Devitt और ऑस्ट्रेलिया के पॉलिटिकल कमेंटेटर John Ruddick मौजूद रहे। 

पूरे कार्यक्रम को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं और इसमें आलोक मेहता की स्पीच को 50वें मिनट से सुन सकते हैं।

https://www.facebook.com/272511789427828/videos/625617971479237/?vh=e&extid=ytZqBsBcdrkwqc92&d=n

 


टैग्स आलोक मेहता यूनिवर्सल पीस फाउंडेशन यूपीएफ इंटरनेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

43 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago