होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अशोक कुरियन और मनीष चोखानी के योगदान को Zee एंटरटेनमेंट ने सराहा, कही ये बात

अशोक कुरियन और मनीष चोखानी के योगदान को Zee एंटरटेनमेंट ने सराहा, कही ये बात

कंपनी द्वारा ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ को दी गई सूचना के अनुसार दोनों डायरेक्टर्स ने निजी कारणों व अपने अन्य हितों के मद्देनजर इस्तीफा देने का फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के निदेशक मंडल ने अपने पूर्व नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स अशोक कुरियन (Ashok Kurien) और मनीष चोखानी (Manish Chokhani) के खिलाफ कुछ प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों द्वारा लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की है।

‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई सूचना में कंपनी का कहना है कि दोनों डायरेक्टर्स ने निजी कारणों व अन्य हितों के मद्देनजर अपने पदों से इस्तीफा दिया है। चोखानी और कुरियन के मार्गदर्शन में बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ शेयरधारकों का हित हमेशा कंपनी के लिए सर्वोपरि रहा है और वह गवर्नेंस और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी के उक्त नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स के योगदान की निंदा करने वाली बातें निराधार हैं और उद्योग की अपर्याप्त समझ से उत्पन्न होती हैं। कमेटी मेंबर्स और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा लिए गए निर्णयों को बिना किसी आधार के इन डायरेक्टर्स के खिलाफ गलत तरीके से परिभाषित किया गया है। कंपनी के प्रति योगदान के लिए अशोक कुरियन और मनीष चोखानी दोनों का ‘जी’ बहुत आभारी है। टीम के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा मूल्यवान रहा है, जिसने ‘जी’ को नई ऊंचाइयों को छूने और अपने सभी हितधारकों को साल दर साल अधिक से अधिक मूल्य प्रदान करने में सक्षम बनाया है। उनके निर्देशन में कंपनी ने शेयरधारकों के लिए अधिक पारदर्शिता लाने के तहत लगातार कई पहल की हैं।

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के चेयरमैन गोपालन का कहना है, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बोर्ड सर्वसम्मति से उनकी सराहना करता है। बोर्ड ने अशोक कुरियन और मनीष चोखानी के कंपनी के साथ जुड़ने के दौरान उनके पेशेवर आचरण की सराहना की है।  कंपनी के बोर्ड में ऐसे सम्मानित सदस्यों का होना हमारा सौभाग्य रहा है और कंपनी के प्रति उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। मीडिया इंडस्ट्री की गहरी समझ और अनुभव के द्वारा अशोक कुरियन ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंडस्ट्री में उनकी 35 वर्षों की विशेषज्ञता ने ‘जी’ को एक अग्रणी एंटरटेनमेंट ब्रैंड और एक क्रिएटिव कंटेंट कंपनी के रूप में न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

गोपालन के अनुसार, ‘देश के सम्मानित वित्तीय विशेषज्ञों और निवेशकों में शुमार मनीष चोखानी के चतुर प्रबंधन कौशल के साथ-साथ उनकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं का बोर्ड के लिए जबरदस्त मूल्य रहा है। चोखानी ने अपने शानदार प्रदर्शन के द्वारा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करके सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए लीडरशिप टीम का मार्गदर्शन किया है। पूरे ‘जी’ परिवार की ओर से मैं कुरियन और चोखानी को उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। बोर्ड के पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुरियन और चोखानी ने अहम योगदान दिया है, जिससे प्रतिष्ठित इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के शामिल होने से यह और मजबूत हुआ है। पुनर्गठित बोर्ड में काफी प्रतिभाशाली और अनुभवी नाम शामिल हैं, जो कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।’

कॉरपोरेट क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित नाम कुरियन और चोखानी कई प्रमुख कंपनियों के सलाहकार रहे हैं। कंपनी का बोर्ड अपने सभी पूर्व और वर्तमान सदस्यों द्वारा निभाई गई भूमिका की दृढ़ता से सराहना करता है, कंपनी के निर्माण में और इसे ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उनके अमूल्य समर्थन की सराहना करता है।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई मनीष चोखानी इनवेस्को डेवलपमेंट मार्केट्स फंड अशोक कुरियन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago