होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ में बी श्रीनिवासन का कार्यकाल बढ़ा
‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ में बी श्रीनिवासन का कार्यकाल बढ़ा
वर्चुअल रूप से 14 अक्टूबर को हुई वार्षिक आम सभा में‘दिल्ली प्रेस’ के एग्जिक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ को AIM का वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश में पत्रिकाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ (AIM) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) 14 अक्टूबर को हुई। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वर्चुअल रूप से (Zoom पर) हुई इस एजीएम में ‘आनंद विक्तान’ (Ananda Vikatan) ग्रुप के एमडी बी श्रीनिवासन को निर्विवाद रूप से अगले कार्यकाल के लिए एक बार फिर प्रेजिडेंट चुन लिया गया है।
इसके साथ ही ‘दिल्ली प्रेस’ (Delhi Press) के एग्जिक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ को वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। ‘Living Media’ के सीईओ मनोज शर्मा को जनरल सेक्रेट्री और ‘Cyber Media’ के धवल गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
वहीं, ’AIM’ में वाइस प्रेजिडेंट की भूमिका निभा रहे इंद्रानिल रॉय ने निजी कारणों के चलते अपने पद से हटने का फैसला लिया है। वार्षिक आमसभा के दौरान पदाधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में एसोसिएशन द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी भी दी।
टैग्स विक्तान बी श्रीनिवासन प्रेजिडेंट एआईएम द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस