होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज लोकसभा में पेश होगा दूरसंचार विधेयक-2023, OTT को बाहर किए जाने की संभावना
आज लोकसभा में पेश होगा दूरसंचार विधेयक-2023, OTT को बाहर किए जाने की संभावना
दूरसंचार विधेयक 2023 आज (सोमवार) लोकसभा में पेश किया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दूरसंचार विधेयक 2023 आज (सोमवार) लोकसभा में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल में ओटीटी प्लेयर्स या ऐप्स शामिल नहीं होंगे।
कथित तौर पर दूरसंचार सेवाओं की परिभाषा में ओटीटी शामिल नहीं है और इसे वॉट्सऐप और टेलीग्राम के लिए राहत माना जा रहा है, क्योंकि ये संचार सेवा प्रदाता दूरसंचार नियमों के दायरे से बाहर हो जाएंगे।
इससे पहले, दूरसंचार सेवा विधेयक के मसौदे में ओटीटी सेवाओं को शामिल किया जाना था, लेकिन इससे उद्योग जगत में चिंताएं पैदा हो गईं थीं।
टैग्स लोकसभा ओटीटी दूरसंचार विधेयक-2023