होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

वरिष्ठ पत्रकार स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

वरिष्ठ पत्रकार स्वपन दासगुप्ता ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार स्वपन दासगुप्ता ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पेशे से पत्रकार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा कद रखने वाले स्वपन दासगुप्ता को हुगली जिले की तारकेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

स्वपन दासगुप्ता को टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद से ही टीएमसी के नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी को अयोग्य ठहराने की मांग की थी। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस संदर्भ में एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोई भी मनोनीत राज्यसभा सदस्य शपथ लेने के छह महीने बाद किसी पार्टी में शामिल होता है तो उसे राज्यसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है।

ऐसे में स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अपनी इस्तीफे के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन करने के बाद ही वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बेहतर बंगाल की लड़ाई के लिए वह पूरे तरीके से प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि स्वपन दासगुप्ता पेशे से एक पत्रकार हैं। उन्होंने 'द स्टेट्समैन', 'द डेली टेलीग्राफ', 'द टाइम्स ऑफ इंडिया', 'दि इंडियन एक्सप्रेस' और 'इंडिया टुडे' में संपादकीय पद संभाले हैं, जहां वह 2003 तक संपादक रहे। उन्हें अप्रैल 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था, इसके अलावा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें साल 2015 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा। 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होगी और एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। छह अप्रैल को तीसरे चरण की और 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा। 17 अप्रैल को पांचवे और 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आखिरी आठवें चरण के लिए वोटिंग की जाएगी।


टैग्स इस्तीफा बंगाल चुनाव स्वपन दासगुप्ता
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

15 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

14 hours ago