होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं सुषमा स्वराज, इसलिए रोजाना पहनती हूं अलग रंग की साड़ी
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं सुषमा स्वराज, इसलिए रोजाना पहनती हूं अलग रंग की साड़ी
मई 2009 में मध्य प्रदेश के विदिशा से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी
पंकज शर्मा 6 years ago
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रोजाना दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग की साड़ी पहनती थीं। इस बारे में तमाम चर्चाएं भी होती थीं। माना जाता था कि शायद ज्योतिष या फिर अंधविश्वास की वजह से वह ऐसा करती हैं। हालांकि सुषमा स्वराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद ही इन बातों का खारिज कर दिया था।
मई 2009 में मध्य प्रदेश के विदिशा से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई धार्मिक कारण या फिर अंधविश्वास नहीं है। सुषमा स्वराज ने उस समय बताया था, ‘नेताओं के पास अपने लिए ज्यादा समय नहीं होता है, खास तौर से तैयार होने के दौरान कपड़े चुनने की फुरसत नहीं होती। इसलिए, मैंने अपना खुद का वार्डरोप मैनेजमेंट विकसित किया। मैंने अपनी ड्रेस को रंगों के अनुसार व्यवस्थित किया। मुझे दिन के अनुसार उन्हें चुनना आसान लगा, इसलिए मैंने रंग के मुताबिक इसे आगे बढ़ाया।’
बता दें कि सुषमा स्वराज सोमवार को सफेद या क्रीम रंग की साड़ी पहनती थीं। मंगलवार को लाल या फिर मैरून रंग की, बुधवार को हरे रंग की, गुरुवार को पीले रंग की, शुक्रवार को पर्पल, शनिवार को नीले रंग की साड़ी पहनती थीं। हालांकि रविवार के लिए कोई तय रंग नहीं था।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स सुषमा स्वराज पूर्व विदेश मंत्री