होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी हिन्दुस्तान’ के एडिटर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए राजी

‘जी हिन्दुस्तान’ के एडिटर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए राजी

राहुल गांधी से जुड़े एक कथित वीडियो के प्रसारण करने के मामले में अब ‘जी हिन्दुस्तान’ के एडिटर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

राहुल गांधी से जुड़े एक कथित वीडियो के प्रसारण करने के मामले में अब ‘जी हिन्दुस्तान’ के एडिटर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में एडिटर ने पुलिस की गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की है।

दरअसल, एक जुलाई को एक कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक फर्जी क्लिप चलाने के लिए एडिटर को भी समन जारी किया गया है, जिसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल एडिटर की इस याचिका पर कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गया है।

मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने आग्रह किया कि मामले को तत्काल सूचीबद्ध किया जाए, क्योंकि चैनल के एडिटर को संरक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चैनल के न्यूज एंकर (रोहित रंजन) को इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान की गई है। दलीलें सुनने के बाद पीठ एडिटर की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह इस केस को अगले हफ्ते देखेंगे।

बता दें कि 8 जुलाई को SC ने Zee के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तारी से संरक्षण दिया था। यह तब हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो क्लिप को लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए गए थे। एंकर रोहित रंजन ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान की पुलिस द्वारा किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण और उनके खिलाफ मामलों को जोड़ने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने रंजन की याचिका पर अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के माध्यम से केंद्र को भी नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने, अपने परिवार के सदस्यों और कार्यक्रम से जुड़े अपने सहयोगियों के लिए भी सुरक्षा मांगी थी।


टैग्स जी हिन्दुस्तान राहुल गांधी संपादक एडिटर रोहित रंजन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

22 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago