होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह में डॉ. सुभाष चंद्रा निभाएंगे अब नई जिम्मेदारी

ZEE समूह में डॉ. सुभाष चंद्रा निभाएंगे अब नई जिम्मेदारी

‘जी समूह’ से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक डॉ. सुभाष चंद्रा को ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) का चेयरमैन एमरेटस (Chairman Emeritus) नियुक्त किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘जी समूह’ से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक डॉ. सुभाष चंद्रा को ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) का चेयरमैन एमरेटस (Chairman Emeritus) नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति 19 अगस्त से प्रभावी होगी। इसके अलावा, आर गोपालन (R Gopalan) को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इस बारे में कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘सुभाष चंद्रा ने 18 अगस्त को एक लेटर लिखकर कंपनी के नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनिच्छा से स्वीकार किया। अपने लेटर में सुभाष चंद्रा ने करीब 27 साल पहले स्थापित कंपनी के कामकाज को लेकर संतुष्टि जताई जो अब ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट पावर हाउस में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने बतौर एंटरप्रिन्योर बेहतर कल को तैयार करने के लिए लगातार काम करने के अपने जुनून पर भी जोर दिया और उसके लिए अपने लगातार ध्यान देने का उल्लेख किया।’

'Father of Indian Television' के नाम से मशहूर डॉ. चंद्रा के विजन ने कंपनी और इंडस्ट्री को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे देश में लाखों नौकरियों के अवसर भी पैदा हुए हैं। इंडस्ट्री में दिए गए इस बहुमूल्य योगदान के लिए सुभाष चंद्रा को न्यूयॉर्क में हुए 39वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 2011 का ‘इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड दिया जा चुका है। इसके साथ ही वह मीडिया के क्षेत्र में यह अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने।

कंपनी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है, ‘बोर्ड की ओर से सुभाष चंद्रा से चेयरमैन एमरेटस बनने की गुजारिश की गई, जिसे उन्होंने मान लिया है। उनकी यह नियुक्ति 19 अगस्त से प्रभावी होगी। सलाहकार की भूमिका में वह समय-समय पर कंपनी को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे और कंपनी को उनके इतने विशाल अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।’

बयान में यह भी कहा गया है, ‘आर गोपालन को 25 नवंबर 2019 को इंडिपेंडेंस डायरेक्टर की कैटेगरी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उन्हें अब तत्काल प्रभाव से बोर्ड का चेयरमैन (Chairman of the Board) नियुक्त किया गया है। मद्रास यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में ग्रेजुएट आर गोपालन ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से एमए (इकनॉमिक्स) के साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली है। गोपालन को इकनॉमिक और फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने का काफी अनुभव है और वह वाणिज्य मंत्रालय व वित्त मंत्रालय में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालन को अपने 36 साल के करियर में वेंचर कैपिटल फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग आदि को स्थापित करने और उनका प्रबंधन करने का काफी अनुभव है।’


टैग्स डॉ. सुभाष चंद्रा आर गोपालन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago