होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के खौफ को लेकर मीडिया पर यूं कसा शिकंजा
कोरोना के खौफ को लेकर मीडिया पर यूं कसा शिकंजा
कोरोना वायरस ने ओडिशा में भी दस्तक दे दी है। सोमवार को वहां पहले मामले की पुष्टि की गई। इटली से हाल ही में लौटा एक शोधकर्ता कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना वायरस ने ओडिशा में भी दस्तक दे दी है। सोमवार को वहां पहले मामले की पुष्टि की गई। इटली से हाल ही में लौटा एक शोधकर्ता कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां की सरकार ने मीडिया के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।
कोरोना वायरस मामलों पर राज्य सरकार के प्रमुख प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने इन दिशानिर्देशों को लेकर कहा कि यह समय मीडिया के लिए ‘ब्रेकिंग न्यूज’ का नहीं, बल्कि ‘ब्रेकिंग नेशन’ का है, यानी देश को जागरूक करने का है।
सरकार द्वारा मीडिया के लिए जारी दिशानिर्देश-
- मेडिकल स्टाफ के पास कैमरा न ले जाएं। न ही उन पर दबाव बनाएं और न हीं उन्हें परेशान करें।
- अस्पताल के कर्मचारियों को भी परेशान न करें।
- डॉक्टरों को भी सवालों से परेशान न करें। वे संकट से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
- रोगी के रिश्तेदारों का इंटरव्यू करने की कोशिश न करें।
- इससे रोगी का परिवार तनाव में आ सकता है और यहां तक कि खतरे में भी पड़ सकता है।
- इस समय मीडिया के लोगों को भी सावधान रहने और अपने परिवारों के बारे में सोचने की जरूरत है।
- उपरोक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले मीडियाकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टैग्स पत्रकार मीडिया गाइडलाइंस ओडिशा सरकार कोरोना वायरस दिशानिर्देश